Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महिला हॉकी टीम ने उरूग्वे को 4-1 से हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स हिरोशिमा 2019 में अपने अभियान की शुरूआत शनिवार को यहां उरूग्वे पर 4-1 की शानदार जीत से की।

07:52 AM Jun 16, 2019 IST | Desk Team

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स हिरोशिमा 2019 में अपने अभियान की शुरूआत शनिवार को यहां उरूग्वे पर 4-1 की शानदार जीत से की।

हिरोशिमा : भारतीय महिला हॉकी टीम ने एफआईएच सीरीज फाइनल्स हिरोशिमा 2019 में अपने अभियान की शुरूआत शनिवार को यहां उरूग्वे पर 4-1 की शानदार जीत से की। विश्व रैंकिंग में नौंवे स्थान पर काबिज भारतीय टीम ने कप्तान रानी के गोल से खाता खोला जिन्होंने 10वें मिनट में टीम को आगे कर दिया। उरूग्वे के कई मौके बनाने के बावजूद पहले क्वार्टर के बाद भारत का स्कोर 1-0 था। दूसरे क्वार्टर में भी भारत ने दबदबा कायम रखा। 
Advertisement
21वें मिनट में भारत केा पहला पेनल्टी कार्नर मिला और गुरजांत कौर ने इस एकमात्र पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करने में कोई गलती नहीं की जिससे टीम 2-0 से आगे हो गयी। तीसरे क्वार्टर में खराब शुरूआत के बावजूद भारत ने पेनल्टी कार्नर हासिल किया लेकिन उरूग्वे की गोलकीपर कांस्टान्स श्मिट लेरमैन ने इस शाट को नाकाम कर दिया। इसी मिनट में उरूग्वे को दो पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन दोनों मौके उसकी खिलाड़ियों ने गंवा दिये। भारत ने लगातार दबाव बनाये रखा जिसका उन्हें 40वें मिनट में फल भी मिला। 
वंदना कटारिया के बेहतरीन पास पर ज्योति ने गोल दागकर स्कोर 3-0 कर दिया। तीसरे क्वार्टर तक स्केार यही रहा। चौथे क्वार्टर में भी हाल यही रहा। 50वें मिनट में नेहा गोयल को गोल करने का मौका मिला लेकिन वह इस पर कामयाब नहीं हो सकी जो गोल पोस्ट से इंच दूर चला गया। 
एक मिनट बाद ही उरूग्वे ने मारिया टेरेसा वियाना आचे के शानदार प्रयास पर गोल कर दिया, वह भारतीय डिफेंस को चीरती हुई गोलपोस्ट तक पहुंची और अपनी टीम के लिये एकमात्र गोल किया। भारत ने पांच मिनट बाद स्कोर 4-1 कर दिया जब कप्तान रानी ने प्रतिद्वंद्वी के डी से अच्छा पास लालरेमसियामी की ओर दिया जिन्होंने इसे उरूग्वे के गोलपोस्ट में पहुंचाया।
Advertisement
Next Article