W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Women's ODI World Cup 2025: खिताब की तलाश में उतरेगी Team India, Pakistan से होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला

05:35 PM Sep 29, 2025 IST | Rahul Singh Karki
women s odi world cup 2025  खिताब की तलाश में उतरेगी team india  pakistan से होगा हाई वोल्टेज मुकाबला
Women's ODI World Cup 2025
Advertisement

Women's ODI World Cup 2025: एशिया कप 2025 में पुरुष टीम की शानदार जीत के बाद अब पूरे देश की निगाहें महिला वनडे वर्ल्ड कप पर टिकी हैं। 30 सितंबर से Women's World Cup का आगाज़ होने जा रहा है और हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम पहली बार खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 30 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ गुवाहाटी में करेगी। टीम इंडिया चाहेगी कि घरेलू मैदान पर जीत के साथ अपने सफर की दमदार शुरुआत करे। पिछली बार भारतीय टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी, लेकिन इस बार कप्तान हरमनप्रीत कौर और उनकी टीम खिताब जीतने के मजबूत इरादे से उतरेंगी।

Women's ODI World Cup 2025: पाकिस्तान से बड़ा मुकाबला

Women's ODI World Cup 2025
Women's ODI World Cup 2025

भारत और पाकिस्तान का मुकाबला हमेशा से खास रहा है। Women's World Cup 2025 में दोनों टीमें 5 अक्टूबर को कोलंबो में आमने-सामने होंगी। आंकड़े साफ बताते हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पलड़ा हमेशा भारी रहा है। अब तक वनडे में दोनों टीमों के बीच 11 मैच खेले गए हैं और सभी में भारत ने जीत दर्ज की है। वर्ल्ड कप में भी दोनों का सामना 4 बार हुआ है और हर बार भारत ने बाजी मारी है। यानी भारतीय टीम इस बार भी पाकिस्तान को मात देकर अपने अभियान को और मजबूत करना चाहेगी।

भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल

30 सितंबर: भारत बनाम श्रीलंका (गुवाहाटी)

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान (कोलंबो)

9 अक्टूबर: भारत बनाम साउथ अफ्रीका (विशाखापट्टनम)

12 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (विशाखापट्टनम)

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड (इंदौर)

23 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड (नवी मुंबई)

26 अक्टूबर: भारत बनाम बांग्लादेश (नवी मुंबई)

सेमीफाइनल और फाइनल का कार्यक्रम

Women's ODI World Cup 2025
Women's ODI World Cup 2025

सेमीफाइनल: 29 और 30 अक्टूबर

फाइनल: 2 नवंबर

अगर पाकिस्तान सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचता है तो उसके मुकाबले कोलंबो (श्रीलंका) में खेले जाएंगे। लेकिन अगर पाकिस्तान शुरुआती दौर में ही बाहर हो गया, तो नॉकआउट मुकाबले भारत में आयोजित होंगे। भारतीय महिला टीम दो बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है, लेकिन कभी भी खिताब अपने नाम नहीं कर पाई। इस बार मेजबान होने का फायदा उठाते हुए हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी इतिहास रचने के लिए तैयार है।

Also Read: आंतकवादियों को मैच फीस Donate करेगी Pakistani Team, भारतीय सेना के एक्शन में पहुंचे थे जहन्नुम

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Singh Karki

View all posts

Advertisement
×