Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जालंधर में महिला का दर्दनाक कत्ल

NULL

04:24 PM Nov 26, 2017 IST | Desk Team

NULL

लुधियाना-जालंधर : जालंधर के नजदीक लद्देवाली में पिछली रात एक घर में खून से लथपथ एक महिला का शव मिला। वारदात नंगल शामा रोड क्षेत्र में हुई है। बताया जाता है कि महिला की हत्या के समय बेटा भी मकान की पहली मंजिल पर सो रहा था और नीचे महिला के सिर पर भारी चीज मारकर हत्या कर दी गई।

महिला की पहचान शरणजीत कौर पत्नी हरजीत सिंह के रूप में हुई है। कत्ल के वक्त उसका बेटा ऊपर कमरे में सो रहा था। आज सुबह जेसे ही महिला का बेटा कमरे में आया तो उसने मां की लाश पडी देखी इसके पश्चात उसने तुरंत जानकारी पुलिस को दी। यह भी पता चला है कि मृतका की एक बेटी भी है जो विदेश में पड़ रही है जबकि बेटा उसके पास रहता था। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक वारदात के वक्त महिला का बेटा हरप्रीत सिंह मोंटी ऊपर वाले कमरे में ही सो रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा, डीसीपी राजिंदर सिंह, गुरमीत सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। मोंटी ने बताया कि वह सुबह जागकर नीचे आया तो अपनी मां का शव पड़ा देखा। उसने बताया कि वह और उसकी मां दोनों होशियारपुर रोड पर स्थित एक बॉडी ग्रो फर्म में काम करते हैं। वहीं महिला के रिश्तेदार देवेंद्र ने बताया कि उनको फोन पर सूचना मिली थी कि उनकी बुआ का कत्ल हो गया है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि मोंटी शव के पास बैठा रो रहा था। महिला का एक कोर्ट केस भी चल रहा है।

पुलिस ने पास ही स्थित गुरुद्वारा साहिब का सीसीटीवी फुटेज चेक किया। सीसीटीवी फुटेज में पता चला कि रात करीब सवा 2.25 बजे एक युवक बाइक पर आया और मकान में गया। यह युवक करीब 15 मिनट बाद वापस चला गया। पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

– सुनीलराय कामरेड

Advertisement
Advertisement
Next Article