Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

WPL 2024 Final : खिताबी जंग में दिल्ली कैपिटल्स से होगा बैंगलोर का रॉयल चैलेंज

11:10 AM Mar 17, 2024 IST | Anshu

विमेंस प्रीमियर लीग WPL 2024 के दूसरे सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जगह बनाने में सफल रही है। टूर्नामेंट का फाइनल अब इन दोनों टीमों के बीच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा।

Advertisement

गौरतलब है कि मेग लैनिंग की अगुवाई में दिल्ली कैपिटल्स की टीम WPL के पहले सीजन में भी फाइनल में जगह बनाने में सफल रही थी। हालाँकि, पिछले सीजन में डीसी को फाइनल में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर मुकाबले में 5 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। फाइनल मुकाबला दिल्ली के होम ग्राउंड में खेला जायेगा, ऐसे में डीसी को फैंस का भरपूर सपोर्ट मिलेगा और आरसीबी की टीम पर थोड़ा दबाव देखने को मिलेगा।

क्या स्मृति मंधाना की कप्तानी में आरसीबी जीत पायेगी अपना पहला टाइटल?

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की फ्रेंचाइजी 2008 में आस्तित्व में आई थी। 2008 से पुरुष आरसीबी टीम IPL का हिस्सा बनी हुई है और मजबूत टीम होने के बावजूद भी बैंगलोर एक बार भी टाइटल जीतने में सफल नहीं हो पाई। वहीं, WPLमें भी आरसीबी की फ्रेंचाइजी पिछले सीजन में ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी। अब 17 मार्च रविवार को मंधाना के पास मौका होगा, आरसीबी की फ्रेंचाइजी को उनका पहला टाइटल जिताने का।

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2024) के दूसरे सीजन के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम जगह बनाने में सफल रही है। टूर्नामेंट का फाइनल अब इन दोनों टीमों के बीच 17 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जायेगा। इससे पहले आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना और डीसी की कप्तान मेग लैनिंग WPL 2024 की ट्रॉफी के साथ पोज देती नजर आईं।

शनिवार को WPL ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में मंधाना और मेग लैनिंग का डब्लूपीएल के दूसरे सीजन की ट्रॉफी साथ फोटोशूट कराती हुई नज़र आई है। सुनहरे रंग की यह ट्रॉफी देखने में काफी आकर्षक दिखी।

Advertisement
Next Article