Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लियोनेल मेस्सी के दो गोल से अर्जेंटीना जीता

लियोनेल मेस्सी के पहले हाफ में किये गये दो गोल की मदद से अर्जेंटीना ने शुक्रवार को सान जुआन में निकारागुआ पर 5-1 से आसान जीत दर्ज करके कोपा अमेरिका की अपनी तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया।

07:30 AM Jun 09, 2019 IST | Desk Team

लियोनेल मेस्सी के पहले हाफ में किये गये दो गोल की मदद से अर्जेंटीना ने शुक्रवार को सान जुआन में निकारागुआ पर 5-1 से आसान जीत दर्ज करके कोपा अमेरिका की अपनी तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया।

लांस एंजिल्स : लियोनेल मेस्सी के पहले हाफ में किये गये दो गोल की मदद से अर्जेंटीना ने शुक्रवार को सान जुआन में निकारागुआ पर 5-1 से आसान जीत दर्ज करके कोपा अमेरिका की अपनी तैयारियों का पुख्ता सबूत पेश किया। अर्जेंटीना शुरू में दबदबा नहीं बना पाया लेकिन मेस्सी ने 37वें मिनट में पहला गोल दागा और इसके 96 सेकेंड के बाद वह दूसरा गोल करने में सफल रहे। 
Advertisement
इंटर मिलान की तरफ से खेलने वाले फारवर्ड लॉटारो मार्टिनेज ने भी दो गोल किये। वह मध्यांतर के बाद स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में उतरे थे। उन्होंने 63 और 73वें मिनट में गोल दागे। राबर्टो पेरेयरा ने 81वें मिनट में पांचवां गोल किया। कोपा अमेरिका में अर्जेंटीना अपना पहला मैच 16 जून को कोलंबिया से खेलेगा।
Advertisement
Next Article