प्लास्टिक के मुकाबले लकड़ी से बने चम्मच,कांटे और प्लेट क्लाइमेट के लिए हैं ज्यादा खतरनाक
इस समय दुनिया के हर देश में प्लास्टिक से बनी चीजों पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को प्लास्टिक से बनी चीजों को उपयोग करने के लिए मना किया जा रहा है।
10:22 AM Jan 10, 2020 IST | Desk Team
इस समय दुनिया के हर देश में प्लास्टिक से बनी चीजों पर रोक लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को प्लास्टिक से बनी चीजों को उपयोग करने के लिए मना किया जा रहा है। दरअसल पैकेजिंग और यूज ऐंड थ्रो कटलरी के तौर पर प्लास्टिक को यूज किया जाता है लेकिन इससे क्लाइमेट को नुकसान पहुंच रहा है। क्लाइमेट की खराब होती स्थिति को देखते हुए लकड़ी से बनी चीजों को उपयोग करने की सलाह दी जारी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्लास्टिक से ज्यादा क्लाइमेट के लिए लकड़ी से बनी चीजें खतरनाक हैं।
एक रिपोर्ट के अनुसार, सुपरमार्केट और कई फूड कंपनियों पर दबाव किया गया है कि वह प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें जिसके चलते वह कार्डबोर्ड के कंटेनर लाए हैं। बता दें कि ऐसा मटीरियल इन कंटेनर की कोटिंग में इस्तेमाल करते हैं जो रिससाइकल भी नहीं होते। पेपर स्ट्राॅ के साथ भी ऐसा ही कुछ होता है।
ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता है पेपर बैग्स से
विशेषज्ञों की मानें तो मार्केट में ऐसे पेपर बैग्स भी आए हैं जिनकी वजह से ग्रीन हाउस गैसों का उत्सर्जन होता है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो लकड़ी का इस्तेमाल प्लास्टिक के कांटे-चम्मचों की जगह कर रहे हैं लेकिन प्लास्टिक के मुकाबले लकड़ी ज्यादा पर्यावरण के लिए खतरनाक है।
800 फीसदी उछाल प्लास्टिक को लेकर शिकायतों में
इंग्लैंड की एक सुपरमार्केट के अनुसार,प्लास्टिक को लेकर लोगों ने शिकायतें की हैं। उन्होंने कहा है कि कोई जगह प्लास्टिक की यहां पर नहीं होनी चाहिए। प्लास्टिक को लेकर 800 फीसदी का उछाल लोगों की शिकायतों में इस साल आया है। बिस्कुट और केक में सिंगल यूज प्लास्टिक की जगह कई बेकरी में पेपर बैग्स का प्रयोग कर रहे हैं।
पेपर बैग भी प्लास्टिक जितना ही खतरनाक है
प्लास्टिक जितना ही पेपर बैग भी खतरनाक है। कार्बन जो पेपर बैग में से निकलता है वह ज्यादा नकारात्मक असर क्लाइमेट पर डालता है। वैसे तो यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि किस मटीरियल से पेपर बैग्स को बनाया जाता है।
Advertisement
Advertisement