Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

JDU मुख्यालय में आयोजित हुआ मिलन समारोह, ललन सिंह ने कई लोगों को दिलाई पार्टी की सदस्यता

जदयू के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

01:34 PM May 11, 2022 IST | Desk Team

जदयू के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

पटना (पंजाब केसरी ): जदयू के प्रदेश कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में मंगलवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद  राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता  गौरव शर्मा समेत कई लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद सह बिहार विधान परिषद में सत्ता पक्ष के मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह गांधी जी, मुख्यालय उपाध्यक्ष डॉ. नवीन आर्य चंद्रवंशी और मुख्यालय महासचिव  मृत्युंजय कुमार सिंह के साथ डॉ. धर्मेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।
Advertisement
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद  राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सामाजिक कार्यकर्ता  गौरव शर्मा, भरत यादव,  सेतु सिंह,  अभिषेक जायसवाल, मो. रेहान आशीफ, डॉ. मांसी सिन्हा,  जिज्ञासु प्रीत,  लोकेश नंदन,  निशांत सिंह,  राय प्रतीक सिंह एवं सुरभि कुमारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई।
शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार का कार्य अद्भुत :ललन सिंह
इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा ही देश के भविष्य है और आने वाले समय में यही युवा वर्ग एमपी, एमएलए, डीएम व एसडीओ बनेंगे। कोई भी राजनीतिक दल युवाओं के बगैर सशक्त नहीं हो सकता। इसलिए युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने 2005 में बिहार की सत्ता संभाली और बिहार के विकास के लिए न्याय के साथ विकास करने का नारा दिया। जिसके बाद से बिहार प्रगति के पथ पर है। 
बिहार में सड़क, पानी, बिजली, पुल, पुलिया, फ्लाईओवर सभी क्षेत्रों में व्यापक सुधार हुआ, जिससे आम जनता को बड़ी राहत मिली। पहले पटना में केवल फ्लाईओवर के नाम पर चिरैयाटांड़ पुल हुआ करता था, लेकिन जब मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार कि सरकार बिहार में आई तब पटना में कई फ्लाईओवर बनाए गए, जिससे पटना को जाम से मुक्ति मिली। 2005 से पहले बिहार में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे लेकिन उसके बाद नीतीश सरकार के शासनकाल में 18 मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। हर जिले में एएनएम और जीएनएम संस्थान खोले जा रहे हैं। जिससे यहां के लोगों को लाभ हुआ है।
पहले बिहार में नर्स की कमी थी तो केरल से बुलाया जाता था लेकिन अब एएनएम और जीएनएम संस्थान खोले जाने के बाद इसका लाभ बिहार के महिलाओं और युवतियों को मिल रहा है। स्कूल में सरकारी नौकरियों के लिए बीपीएससी और अवर चयन परिषद की परीक्षा नियमित कराए जाने लगी। जिसे बिहार में लोगों को सरकारी नौकरियां प्राप्त हुई।
महिलाओं के उत्थान पर भी सरकार ने काम किया। महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 35 की आरक्षण देने की व्यवस्था की गई है। वही आगे की पढ़ाई के लिए सरकार की ओर से स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है, जिसे बिहार के छात्र-छात्राएं सरकारी कोष से मेडिकल इंजीनियरिंग समेत अन्य प्रोफेशनल कोर्स कर रहे है। मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी ने शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में अद्भुत कार्य किया है। वैसे युवा जो प्रोफेशनल कोर्स नहीं किया है और केवल स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त किया है उनके लिए पूरे बिहार में युवा कौशल विकास कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जिससे ऐसे युवाओं को रोजगार पाने में आसानी हो रही है।
वही इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  उमेश सिंह कुशवाहा ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी सदस्यों को बधाई दी और कहा कि युवा समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे है। हम सबों के सर्वमान्य नेता  नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हमें काम करने का मौका मिला है यह हम सबों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी का व्यक्तित्व इतना विराट है कि उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उनके सामने तमाम उपमा और अलंकरण छोटा पड़ जाएगा। 
मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार विकास की चर्चा का बखान करना सूर्य को दिए दिखाने के समान है। बिहार में 17 साल में विकास का काफी काम हुआ है लेकिन किस से पहले बिहार की हालत बहुत ही खराब थी। युवा साथियों को अपने गार्जियन और बुजुर्ग लोगों से जानकारी हासिल करना चाहिए। नीतीश शासनकाल से पहले बिहार में लोगों का जीवन जीना दुश्वार हो गया था हत्या बलात्कार लूट अपहरण और भ्रष्टाचार का आलम था। बिहार बीमारू राज्य बन गया था। लेकिन जब से मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने सत्ता संभाल आ तब से उन्होंने न्याय के साथ समावेशी विकास का काम प्रारंभ किया जो आज देश और दुनिया के नक्शे पर है। 
मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार जी ने अपने विकास कार्यों से बिहार की तस्वीर और तकदीर बदली।  नीतीश कुमार जी के विजन को देश और विदेश में सराहना मिली है। जनता दल यूनाइटेड युवाओं का पूरा सम्मान करती है और उनके मान-सम्मान का ख्याल रखा जाता है। मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार वोट की नहीं बल्कि वोटर की चिंता करते हैं और इसी विचारधारा के साथ बिहार में विकास का काम तेजी से चल रहा है। सात निश्चय योजना के तहत जो बिहार में विकास का काम हुआ है वह अतुलनीय है।
इस अवसर पर पार्टी में शामिल होने वाले सामाजिक कार्यकर्ता गौरव शर्मा ने कहा कि उन्हें काफी गर्व हुआ है। पार्टी में शामिल होने के बाद वह मजबूती से कार्य करेंगे। पार्टी में शामिल होने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का आभार जताया और कहा कि उन्हीं किए मार्गदर्शन और प्रेरणा से पहले उन्होंने सामाजिक संगठन बनाकर जनसेवा की और अब उन्हीं की प्रेरणा से जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए हैं।
Advertisement
Next Article