Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

कार्यकर्ता का चरित्र और व्यवहार: पी मुरलीधर

NULL

12:17 PM Oct 07, 2017 IST | Desk Team

NULL

सोनीपत: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने कहा कि कार्यकर्ता का चरित्र और व्यवहार राष्ट्रीय विचारधारा पर आधारित हो। ऐसा करने से हम पंचायत स्तर से संसद तक भाजपा नेतृत्व की मजबूती की निरन्तरता को बनाए रखेंगे। उन्होंने मण्डल कार्यकारिणी और बूथ स्तर पर 6 कार्यक्रमों करने पर भी बल दिया। शुक्रवार बाद दोपहर हरियाणा प्रवास के लिए सोनीपत पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक समेत आला संगठकों द्वारा स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक में पदाधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए स्थानीय स्तर पर की जा रही गतिविधियों को समझा तथा इसके उचित प्रचार-प्रसार पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती राष्ट्रीय विचारधारा है। इसलिए हमारे कार्यकर्ताओं को अपने चरित्र और व्यवहार में राष्ट्रीयता का भाव लाना चाहिए। उन्होंने जिला, मण्डल, बूथ स्तर पर तय कार्यक्रमों को सक्रियता से करने, विस्तारक योजना के तहत काम कर रहे विस्तारकों को अत्योदय योजना को अधिक से अधिक आमजन तक पहुंचाने पर बल दिया। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने पदाधिकारियों के कार्य विभाजन और बूथ समितियों के गठन पर सन्तोष जताते हुए कहा कि हमें समान तरीके से केंद्र, राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाना है। उन्होंने जिलाध्यक्ष, महामंत्री से आह्वान किया कि वह पदाधिकारियों की सक्रियता को बढ़ाने के लिए जिला, मण्डल, बूथ स्तर पर न्यूनतम प्रवास तय करने के निर्देश दिए। भविष्य में यदि भाजपा पदाधिकारी गतिविधियों को दरकिनार करेंगे तो उनकी अनुपस्थिति को गम्भीर माना जाएगा।

उन्होंने बूथ सशक्त करने के लिए सुझाव लिए तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए। इससे पूर्व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री पी मुरलीधर राव ने भाजपा कार्यकर्ता श्यामलाल प्रधान के घर भोजन किया। इसके बाद उन्होंने अग्रसेन चौक पर पौधरोपण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन, सांसद रमेश कौशिक, प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट, संजय भाटिया, एडवोकेट वेदपाल, मार्किटिंग बोर्ड चेयरपर्सन कृष्णा गहलावत, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रमुख राजीव जैन, चुनाव संयोजक ललित बत्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष कविता चौधरी, अरविंद यादव, जिलाध्यक्ष डॉ धर्मबीर नांदल, महामंत्री मनोज जैन, गुलशन ठेकेदार समेत सभी जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Next Article