टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

विश्व कोरोना : लगातार बढ़ रहे है कोविड के मामले, 60.7 लाख लोगों की हो चुकी है मौत

मृतकों की संख्या करीब 60.7 लाख हो गई है। जबकि वैक्सीन की 10.77 अरब डोज दी गई है।

09:32 AM Mar 19, 2022 IST | Desk Team

मृतकों की संख्या करीब 60.7 लाख हो गई है। जबकि वैक्सीन की 10.77 अरब डोज दी गई है।

विश्व में कोविड के मामले बढ़कर 46.76 करोड़ हो गए हैं। वहीं मृतकों की संख्या करीब 60.7 लाख हो गई है। जबकि वैक्सीन की 10.77 अरब डोज दी गई है। ये जानकारी जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने साझा की है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने शनिवार सुबह नए अपडेट में बताया कि वर्तमान वैश्विक मामलों, और कोविड से  मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर क्रमश: 467,671,421, और 6,070,281 हो गई है। वहीं टीकाकरण की कुल संख्या बढ़कर 10,772,862,375 हो गई है। हाल ही में डब्ल्यूएचओ ने भी चेतावनी दी थी कि, टेस्ट कम होने के बावजूद कोरोना के मामलों विश्व में तेजी से बढ़ रहे है जिसमे उन्होंने एशिया के कुछ हिस्सों के बारे में कहा था।  
विश्व में सबसे ज्यादा प्रभावित तीन देशों के आंकड़ें 
सीएसएसई के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों 79,717,219 और 970,804 के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। कोरोना मामलों में भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जहां कोविड के 43,004,005 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 516,281 लोगों की मौत हो चुकी है, इसके बाद ब्राजील में कोरोना के 29,584,800 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 657,098 लोगों की मौत हो चुकी है।
एक करोड़ से अधिक मामलों वाले देशों के आकड़ें 
आंकड़ों के अनुसार, एक करोड़ से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश  फ्रांस (24,143,852), यूके (20,243,664), जर्मनी (18,412,185), रूस (17,264,828), तुर्की (14,663,508), इटली (13,724,411) और स्पेन (11,324,637) हैं।
एक लाख से ज्यादा मौत का आकड़ा पर करने वाले देश 
जिन देशों ने 100,000 से ज्यादा लोगों की मौतों का आंकड़ा पार कर लिया है, उनमें रूस (356,327), मैक्सिको (321,806), पेरू (211,691), यूके (164,099), इटली (157,607), इंडोनेशिया (153,411), फ्रांस (141,869), ईरान (139,478) , कोलंबिया (139,415), अर्जेटीना (127,439), जर्मनी (126,686), पोलैंड (114,087), यूक्रेन (112,459) और स्पेन (101,703) शामिल हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article