Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

World Corona : वैश्विक स्तर पर महामारी का कहर तेज, संक्रमितों का आंकड़ा 2 करोड़ 48 लाख से अधिक

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर फैल चुका है। इस खतरनाक वायरस का खौफ विश्व के लगभग हर देश में बरकरार है।

10:00 AM Aug 30, 2020 IST | Desk Team

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर फैल चुका है। इस खतरनाक वायरस का खौफ विश्व के लगभग हर देश में बरकरार है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर फैल चुका है। इस खतरनाक वायरस का खौफ विश्व के लगभग हर देश में बरकरार है। वैश्विक स्तर पर कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 2.4 करोड़ से अधिक हो चुकी है। वहीं अब तक इस जानलेवा वायरस के कारण 8.4 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। 
Advertisement
विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के ताजा अपडेट के मुताबिक रविवार की सुबह तक, कुल मामलों की संख्या 24,891,294 थी और मृत्यु संख्या बढ़कर 8,40,892 हो गई थी। वहीं अमेरिका 59,48,426 मामलों और 1,82,535 मौतों के साथ दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है। इसके बाद ब्राजील 38,46,153 मामलों और 1,20,262 मौतों के साथ दूसरे स्थान पर है। 
कोरोनावायरस मामलों की संख्या में भारत तीसरे स्थान पर है। यहां अब तक 34,63,972 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद रूस (9,82,573), पेरू (6,29,961), दक्षिण अफ्रीका (6,22,551), मैक्सिको (5,91,712), कोलंबिया (5,90,492), स्पेन (4,39,286), चिली (4,08,009), अर्जेंटीना (4,01,239), ईरान (3,71,816), यूके (3,34,916), सऊदी अरब (3,13,911), बांग्लादेश (3,08,925), फ्रांस (3,04,947), पाकिस्तान (2,95,372), तुर्की (2,67,064), इटली (2,66,853), जर्मनी (2,42,835), इराक (2,27,446), फिलीपींस (2,13,131), इंडोनेशिया (1,69,195), कनाडा (1,29,639), यूक्रेन (1,19,751), कतर (1,18,407), बोलीविया (1,14,409), इजरायल (1,13,465), इक्वाडोर (1,12,906) और कजाकिस्तान (1,05,558) हैं। 
मौतों की संख्या को लेकर बात करें तो दुनिया में 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में मेक्सिको (63,819), भारत (62,550), यूके (41,585), इटली (35,473), फ्रांस (30,601), स्पेन (29,011), पेरू (28,471), ईरान (21,359), कोलम्बिया (18,766), रूस (16,977), दक्षिण अफ्रीका (13,981) और चिली (11,181) हैं। 

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकवादी को मार गिराया, एक जवान शहीद

Advertisement
Next Article