टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

World Corona Update : 42.94 करोड़ हुई संक्रमित लोगों की संख्या, 59.1 लाख मरीजों की मौत

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों में जारी बढ़ोतरी के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42.94 करोड़ हो गई। वहीं महामारी से अब तक 59.1 लाख लोग काल के गाल में समा गए।

10:31 AM Feb 24, 2022 IST | Desk Team

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों में जारी बढ़ोतरी के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42.94 करोड़ हो गई। वहीं महामारी से अब तक 59.1 लाख लोग काल के गाल में समा गए।

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस के मामलों में जारी बढ़ोतरी के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 42.94 करोड़ हो गई। वहीं महामारी से अब तक 59.1 लाख लोग काल के गाल में समा गए हैं। महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन की करीब 10.42 अरब डोज दी गई है। 
जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने अपडेट में बताया कि विश्व में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या 429,415,033 हो गई है। इसके साथ ही महामारी की चपेट में आए 5,916,373 मरीजों की मौत हो चुकी है, जबकि टीके की कुल संख्या बढ़कर 10,424,448,190 हो गई है।
सीएसएसई के अनुसार, 78,730,899 मामलों और 941,890 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। मामलों के मामले में दूसरा सबसे प्रभावित देश भारत (42,867,031 संक्रमण और 512,622 मौतें) है, इसके बाद ब्राजील (28,493,336 संक्रमण और 646,714 मौतें) हैं।

Corona Update : कोरोना के नए मामलों में जारी है गिरावट, एक्टिव केस डेढ़ लाख से भी कम

50 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश फ्रांस (22,638,153), यूके (18,867,578), रूस (15,566,425), जर्मनी (14,093,398), तुर्की (13,762,181), इटली (12,603,758), स्पेन (10,914,105), अर्जेंटीना (8,868,188), ईरान (6,998,975), नीदरलैंड (6,242,767), कोलंबिया (6,054,307), पोलैंड (5,602,680), मैक्सिको (5,436,566) और इंडोनेशिया (5,350,902) हैं।
वहीं जिन देशों में इस महामारी से 1 लाख से अधिक लोग मारे गए हैं, उनमें रूस (340,872), मैक्सिको (316,492), पेरू (209,808), यूके (209,808), इटली (153,764), इंडोनेशिया (147,025), कोलंबिया (138,364), फ्रांस (138,502) , ईरान (138,502), अर्जेंटीना (125,775), जर्मनी (121,963), यूक्रेन (112,173) और पोलैंड (112,173) शामिल हैं। 
Advertisement
Advertisement
Next Article