W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

विश्व कप 2019 : प्रीटोरियस, मौरिस ने श्रीलंका को 203 रनों पर रोका !

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। ड्वायन प्रीटोरियस की अगुआई में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ही ढेर कर दिया।

01:37 PM Jun 28, 2019 IST | Ujjwal Jain

दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। ड्वायन प्रीटोरियस की अगुआई में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ही ढेर कर दिया।

विश्व कप 2019   प्रीटोरियस  मौरिस ने श्रीलंका को 203 रनों पर रोका
Advertisement
दक्षिण अफ्रीका ने शुक्रवार को रिवरसाइड ग्राउंड पर खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के मैच में श्रीलंका को बड़ा स्कोर करने से रोक दिया। ड्वायन प्रीटोरियस की अगुआई में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंका को 49.3 ओवरों में 203 रनों पर ही ढेर कर दिया।
Advertisement
Advertisement
अपना दूसरा विश्व कप मैच खेल रहे प्रीटोरियस ने 10 ओवरों में दो मेडेन फेंके और सिर्फ 25 रन खर्च करते हुए तीन विकेट लिए। क्रिस मौरिस के हिस्से भी तीन विकेट लिए। मौरिस ने 9.3 ओवरों में 46 रन खर्च किए। कागिसो रबाडा ने 10 ओवरों में दो मेडेन के साथ 36 रन देकर दो सफलताएं अर्जित कीं। ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने एक विकेट लिया।
Advertisement
श्रीलंका के विकेटों के पतन की शुरुआत रबादा ने की। इस गेंदबाज ने पहली ही गेंद पर श्रीलंकाई कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को बोल्ड कर दिया। कुशल परेरा और अविश्क फर्नाडो ने 30-30 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की साझेदारी की टीम को पटरी पर ला दिया लेकिन जैसे ही यह साझेदारी टूटी श्रीलंका फिर खड़ी नहीं हो पाई।
इस साझेदारी को प्रीटोरियस ने तोड़ा। उन्होंने अपना पहला शिकार फर्नाडो को बनाया और पांच रन बाद वह कुशल को भी आउट कर गए। यहां से श्रीलंका मुसीबत में पड़ गई।
अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज का बल्ला टीम को बचाने में फिर नाकाम रहा। मैथ्यूज की 11 रनों की पारी का अंत मौरिस ने 100 के कुल स्कोर पर किया। 23 रन बना चुके कुशल मेंडिंस को प्रीटोरियस ने अपना तीसरा शिकार बनाया और श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 111 रन कर दिया।
धनंजय डी सिल्वा (24), जीवन मेंडिस (18), थिसारा परेरा (21), इसुरु उदाना (17) ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। मौरिस ने लसिथ मलिंगा (4) का विकेट ले श्रीलंका की पारी को समेट दिया।
Author Image

Ujjwal Jain

View all posts

Advertisement
Advertisement
×