Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

World Cup 2019: मैच से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, विराट कोहली को लगी अंगूठे में चोट

आर्ईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का आगाज हो चुका है। इस साल विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है। हर टीम ने विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत कर दी है।

07:00 AM Jun 02, 2019 IST | Desk Team

आर्ईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का आगाज हो चुका है। इस साल विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है। हर टीम ने विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत कर दी है।

आर्ईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 का आगाज हो चुका है। इस साल विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है। हर टीम ने विश्व कप में अपने अभियान की शुरूआत कर दी है। भारतीय टीम को विश्व कप 2019 का मजबूत दावेदार माना जा रहा है लेकिन भारत ने अभी तक अपना पहला मैच नहीं खेला है। भारत अपने अभियान की शुरुआत साउथ अफ्रीका के खिलाफ 5 जून को शुरू करेगा। 
Advertisement

मैदान पर पहले मैच से पहले भारतीय टीम जमकर मेहनत कर रही है

विराट कोहली की कप्तानी में भारत अपना पहला मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ साउथंपटन में 5 जून को खेलेगी। इन दिनों भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी मैच से पहले जमकर मेहनत और पसीना बहा रहे हैं। मैदान पर भारतीय टीम मजबूती से मेहनत कर रही है। भारतीय टीम के मुख्य खिलाड़ी विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा और बाकी सबसे उम्मीदें हैं।

मैच से पहले चोटिल हुए कप्तान विराट कोहली 

भारतीय टीम के फैंस को जहां साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच का बेसब्री से इंतजार है तो वहीं एक बुरी खबर भी सामने आई है। दरअसल बीते शनिवार को नेट पर प्रैक्टिस करते समय भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अंगूठे में चोट लग गई है। भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए यह खबर अच्छी नहीं है।  

कोहली के अंगूठे पर नेट प्रैक्टिस के दौरान लगी चोट

बीते शनिवार को नेट पर प्रैक्टिस करते दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली को अंगूठे पर चोट लग गई है। चोट लगने के बाद कोहली बहुत तकलीफ में नजर आए थे। चोट लगने के बाद भारतीय टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट को विराट कोहली के साथ काफी देर तक देखा गया था। 
फिजियो फरहार्ट ने स्प्रे कोहली के अंगूठे पर लगाया जिसे की उनका दर्द बाहर आ सके। उसके बाद नेट प्रैक्टिस को छोड़ कर विराट कोहली बाहर चले गए और उसके बाद वह मैदान के बाहर एक गिलास में बर्फ से अपने अंगूठे को सेंक ते हुए दिखाई दिए। 
कोहली की चोट को लेकर टीम मैनेजमेंट की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारतीय टीम के पहले मैच में अभी 2 से 3 दिन है। यह उम्मीद की जा रही है कि मैच से पहले कोहली की चोट ठीक हो जाए। 
Advertisement
Next Article