India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

क्या है रूस के राष्ट्रपति पुतिन के भारत न आने की वजह? इन पांच बिंदुओं से जाने कारण

01:57 PM Sep 01, 2023 IST
Advertisement
दुनिया के 20 सबसे ज़्यादा ताक़तवर देशों की सुरक्षा के लिए दिल्ली पुलिस सुरक्षा तैयारियों में भी जुट गयी है। G-20 शिखर सम्मलेन को लेकर भारत  20 देशों की बागडोर भी अपने हाथो से ही संभालेगा। जिसके हिसाब से इस बार  9 और 10 सितंबर के दिन राजधानी दिल्ली को होने वाले G-20 शिखर सम्मलेन के लिए दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। G-20 शिखर सम्मलेन को लेकर राजधानी दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को 20 देशों की एक महाबैठक होगी। जिसकी मेजबानी खुद भारत ही करेगा। प्रगति मैदान के भारत मंडपम में इस बार चीन, मिस्त्र जैसे कई बड़े देशों के नेता यहां शामिल होने वाले हैं। लेकिन इस बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन  को लेकर काफी चर्चा हो रही है की इस बार वो भारत नहीं आ सकते। 
भारत नहीं आएंगे पुतिन !
भारत के साथ रूस की घनिष्ठ मित्रता होने के बाद भी पुतिन के G-20 शिखर सम्मलेन में हिस्सा न लेने कि बात जैसे हज़म सी नहीं हो रही है।  क्योंकि हमारे देश ने इस सम्मलेन में शामिल होने के लिए पहले ही आमंत्रण पत्र भेज दिया है।  जी हाँ भारत में जी20 का ये सबसे बड़ा आयोजन होगा।  जिसमें 19 सदस्य देश और यूरोपीय यूनियन के प्रमुख शामिल होंगे। वहीँ अतिथि के तौर पर भारत में होने वाले जी-20 शिखर सम्मलेन के लिए  9 अन्य देशों के प्रमुखों के साथ-साथ 14 अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुखों को भी आमंत्रण पत्र भेजा गया है। लेकिन पुतिन के भारत न आने की खबर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।  जिसका जवाब आज हम आपको देने वाले हैं।  
इन वजहों से पुतिन का भारत आना हुआ कैंसिल 
  • ब्रिक्स सम्मलेन में भी पुतिन नहीं गए थे।  मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पुतिन ने यूक्रेन के साथ हुए युद्ध के बाद से ही अपने विदेशी दौरे को सिमित कर लिया है। 
  • अगर पुतिन भारत आते हैं तो उनसे यूक्रेन के साथ हुए युद्ध को लेकर सवाल-जवाब का सामना करना पड़ेगा। इसीलिए आशंका जताई जा रही है की . यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर सवाल जवाब से बचने के लिए वो भारत नहीं आएंगे।  
  • 17 मार्च 2023 आईसीसी ने राष्ट्रपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था,  भी एक वजह है जिसके कारण उनका भारत आना कैंसिल हो गया है।  
  • कुछ वक़्त पहले ही वेगनर चीफ प्रिगोझिन की प्लेन क्रैश में मौत हो गयी थी जिसको लेकर पुतिन के ऊपर कई सवाल उठ रहे थे। जिस कारण उन्होंने मीडिया से बात चीत के दौरान ये चिंता जताई थी की कहीं वो विदेशी दौरा करते हैं तो  वेगनर उनपर हमला न करदे। 
  • 12 अगस्त को कोलकाता में एक बैठक हुई थी जिसमें भ्रष्टाचार पर भी चर्चा हुई।  जहां इस चर्चा के बीच  ब्रिटेन के एक रक्षा विभाग में आंतरिक सुरक्षा मंत्री टॉम टूगेनहॉट ने रूस के क्लेप्टो कार्तिक अभिजात वर्ग की बुराई करते हुए रूस को ‘नीच और अवैध’ बता दिया था, और ये भी एक वजह बतायी जा रही है जिससे पुतिन का भारत आना संभव नहीं है।  
Advertisement
Next Article