India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रूस में प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त , 10 लोगों की मौत

11:48 PM Aug 23, 2023 IST
Advertisement
रूस में बुधवार को एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। खबरों के अनुसार , मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा एक प्राइवेट जेट बुधवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया वही , बताया जा रहा है कि जिससे उसमें सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गयी है।
रूस के आपात अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि वैग्नर ग्रुप के प्रमुख येवगेनी प्रीगोझिन यात्रियों की सूची में शामिल थे लेकिन अभी यह साफ़ नहीं हुआ है कि क्या वह विमान में सवार थे या नहीं।
प्राइवेट जेट का टूटा संपर्क
बुधवार शाम को प्राइवेट जेट ने मॉस्को से उड़ान भरी और कुछ मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया। बताया जा रहा है कि यह संपर्क किसी ग्रामीण क्षेत्र में टूटा जहां आसपास कोई हवाई क्षेत्र नहीं है। जहां विमान सुरक्षित रूप से उतर सकता था।
जानिए कौन है वैग्नर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रीगोझिन 
आपको बता दे कि वैग्नर ग्रुप चीफ येवगेनी प्रीगोझिन ने जून में रूस की पारंपरिक सेना के खिलाफ एक अल्पकालिक विद्रोह का नेतृत्व किया था जिसमें देश के सैन्य नेताओं को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से हजारों सशस्त्र भाड़े के सैनिकों ने दक्षिणी रूस से मास्को की ओर मार्च किया।
साथ ही  विद्रोह बेलारूसी नेता अलेक्जेंडर लुकाशेंको की मध्यस्थता में एक समझौते के साथ समाप्त हुआ। इसके तहत येवगेनी प्रीगोझिन के अपने कुछ लोगों के साथ पड़ोसी बेलारूस में जाने की उम्मीद थी। 
Advertisement
Next Article