For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

चीन के शांग्लूओ शहर में हाईवे पुल ढहने से 11 लोगों की मौत, 30 घायल

12:41 PM Jul 20, 2024 IST | Saumya Singh
चीन के शांग्लूओ शहर में हाईवे पुल ढहने से 11 लोगों की मौत  30 घायल

चीन : स्थानीय अधिकारियों के हवाले से सिन्हुआ ने बताया कि शनिवार सुबह उत्तर-पश्चिमी चीन के शांक्सी प्रांत में एक हाईवे पुल के आंशिक रूप से ढह जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। प्रांतीय प्रचार विभाग ने बताया कि शांग्लूओ शहर के झाशुई काउंटी में स्थित यह पुल शुक्रवार रात करीब 8:40 बजे अचानक हुई बारिश के कारण ढह गया। हालांकि, मंगलवार से ही उत्तरी और मध्य चीन के बड़े हिस्से भारी बारिश से लोग जूझ रहे हैं।

Highlight : 

  • चीन के शांग्लूओ शहर में ढहा हाईवे पुल
  • पुल ढहने से 11 लोगों की मौत, 30 घायल
  • मंगलवार से ही चीन के बड़े हिस्सो में भारी बारिश

शांग्लूओ शहर में ढहा हाईवे पुल

सिन्हुआ ने बताया कि आज सुबह 10 बजे तक बचाव दल ने नदी में गिरे पांच वाहनों को बरामद कर लिया। बचाव अभियान जारी है। सीएनए ने सरकारी टेलीविजन का हवाला देते हुए बताया कि पुल ढहने के कारण 30 से अधिक लोग लापता भी हैं। मंगलवार से ही उत्तरी और मध्य चीन के बड़े हिस्से भारी बारिश से जूझ रहे हैं, जिसके कारण बाढ़ आ गई है और काफी नुकसान हुआ है।

पुल ढहने से 11 लोगों की मौत, 30 घायल

इससे पहले शुक्रवार को, सरकारी मीडिया ने बताया कि शांक्सी के बाओजी शहर में बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन के बाद कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और आठ लापता हैं। सीएनए ने बताया कि कथित तौर पर, चीन में इस साल की गर्मियों में मौसम बहुत खराब रहा है, जिसमें पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो रही है, जबकि उत्तरी इलाकों में लगातार गर्मी की लहरें चल रही हैं।

चीन के कई हिस्सों में भारी बारिश

सरकारी मीडिया ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में, पूर्वी चीन में लगभग 25 लाख लोगों को निकाला गया था, क्योंकि देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई थी और यांग्त्ज़ी तथा अन्य नदियाँ उफान पर थीं। सिन्हुआ के अनुसार, तूफानों ने अनहुई प्रांत में 991,000 निवासियों को प्रभावित किया था और 242,000 लोगों को निकालने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Saumya Singh

View all posts

Advertisement
×