India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र राहत एजेंसी के 9 सदस्यों का इजरायल हमले में शामिल होने का संदेह: UN

12:25 PM Aug 06, 2024 IST
Advertisement

संयुक्त राष्ट्र ने सोमवार को एक बयान में कहा कि बीते साल 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमले में संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी के 9 कर्मचारी शामिल हो सकते हैं। यूएन के एक प्रवक्ता ने कहा संयुक्त राष्ट्र के आंतरिक निरीक्षण सेवा कार्यालय द्वारा प्राप्त साक्ष्यों से इस बात का संकेत मिलता है। उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी में तैनात नौ कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।

UNRWA के 19 कर्मचारियों की जांच हुई पूरी



संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने सोमवार को एक बयान में कहा कि OIOS ने दक्षिणी इजरायल में हमलों में शामिल होने के आरोपों के संबंध में UNRWA के 19 क्षेत्रीय कर्मचारियों की जांच पूरी कर ली है। फरहान हक के अनुसार, एक मामले में OIOS द्वारा स्टाफ सदस्य की भागीदारी के आरोपों का समर्थन करने के लिए कोई पर्याप्त सबूत नहीं मिला है। जबकि नौ अन्य मामलों में एजेंसी द्वारा प्राप्त साक्ष्य स्टाफ सदस्य की भागीदारी का समर्थन करने के लिए अपर्याप्त थे।

किये जायेंगे उचित उपाय



उन्होंने कहा कि इन दस मामलों के संबंध में UNRWA विनियमों और नियमों के अनुरूप उचित उपाय किए जाएंगे। प्रवक्ता ने कहा कि शेष नौ मामलों के संबंध में ओआईओएस द्वारा प्राप्त साक्ष्यों से संकेत मिलता है कि UNRWA के कर्मचारी, इजरायल पर हुए हमलों में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कहा, "एजेंसी के हित को देखते हुए इन संदिग्धों को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।" इससे कुछ समय पहले UN ने रिपोर्ट जारी कर भारत को सबसे अधिक आबादी वाला देश बताया है और रिपोर्ट में सामने आया कि भारत अगली सदी में भी दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। भारत की जनसंख्या 2060 के दशक के मध्य में चरम पर होगी, लेकिन इसके बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी। इसके बाद भी भारत अगली सदी (2100) में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा। वरिष्ठ जनसंख्या मामलों की अधिकारी क्लेयर मेनोजी ने संयुक्त राष्ट्र की विश्व जनसंख्या संभावना 2024 रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि भारत इस समय जनसंख्या के मामले में दुनिया का सबसे बड़ा देश है। अनुमान है कि यह पूरी शताब्दी में ऐसा ही रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत की जनसंख्या 2060 के दशक के आसपास चरम पर होगी। फिर इसमें थोड़ी गिरावट आनी शुरू होगी। सदी के अंत तक भारत की जनसंख्या लगभग 1.5 अरब रहने का अनुमान है। बावजूद इसके भारत विश्व में सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश होगा। आंकड़ों के अनुसार, भारत की जनसंख्या वर्तमान 1.45 अरब से बढ़कर 2064 में 1.7 अरब हो जाएगी। इसके बाद 2100 में भारत की जनसंख्या घटकर 1.5 अरब होने का अनुमान है, जो 12 प्रतिशत की गिरावट होगी। रिपोर्ट के अनुसार, भारत उन देशों में शामिल है जहां 20 से 64 वर्ष की कामकाजी आयु वाली आबादी 2054 तक बढ़ेगी।” रिपोर्ट में सुझाव दिया गया है कि इस अवसर को भुनाने के लिए विभिन्न देशों को शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे में निवेश करना होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article