India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पूर्ण शटडाउन की कगार पर अमेरिका, जानें 1 अक्टूबर को क्या कुछ हो सकता है

05:19 PM Sep 13, 2023 IST
Advertisement
अमेरिका एकबार फिर पूर्ण शटडाउन की कगार पर खड़ा है। अमेरिकी कांग्रेस में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच विवाद के खर्च बिल पारित होने की संभावना नहीं दिख रही है। अगर ऐसे होता है तो 1 अक्टूबर से यूएस में शटडाउन जैसे हालात हो जाएंगे। इसका असर अमेरिकी ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया पर पड़ सकता है।
अक्टूबर से नया वित्तीय वित्तीय वर्ष शुरू 
दरअसल अमेरिका में संघीय वित्तीय वर्ष 30 सितंबर समाप्त होता है और 1 अक्टूबर से नया वित्तीय वित्तीय वर्ष शुरू होने जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस से 1 अक्टूबर 2024 से सरकार को पैसे की जरूर होगी। लेकिन कांग्रेस में डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच तकरार के कारण खर्च बिल पारित होने की संभावना कम दिख रही है। ऐसे में अमेरिकी कांग्रेस और बिडेन प्रशासन के पास पूर्ण सरकारी शटडाउन से बचने के लिए 30 सितंबर तक का ही समय है।
सरकारी कामकाज और एजेंसियों को चलाने के लिए पर्याप्त फंडिंग
अमेरिका में शटडाउन स्थिति उस वक्त होती है जब सरकारी कामकाज और एजेंसियों को चलाने के लिए पर्याप्त फंडिंग नहीं होता है। इस दौरान अधिकतर सेवाएं बंद हो जाती है और लोगों को छुट्टियों पर भेज दिया जाता है। लोगों की जरूरतों से जुड़े कई डिपार्मेट बंद हो जाते हैं। इससे आम आदमी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, इंमरजेंसी सेवाओं को शटडाउन से बाहर रखा जाता है। 
नाकारात्मक प्रभाव अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया पर पड़ना लाजिमी 
ऐसे में अगर ये लंबे समय तक जारी रहा तो इसका नाकारात्मक प्रभाव अमेरिका ही नहीं पूरी दुनिया पर पड़ना लाजिमी है। आपको बता दें कि 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और हाउस डेमोक्रेट्स के बीच मतभेद के कारण 34 दिनों तक शटडाउन चला था जो अमेरिकी इतिहास का अबतक का सबसे लंबा शटडाउन है। 
  
Advertisement
Next Article