एपेक उद्योग और व्यापार परामर्श परिषद की तीसरी बैठक बैंकॉक में आयोजित
बीजिंग, 10 जुलाई (आईएएनएस)। वर्ष 2026 एपेक उद्योग और व्यापार परामर्श परिषद (एबीएसी) की तीसरी बैठक 9 जुलाई को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में संपन्न हुई। इस बैठक में पारित एबीएसी की वार्षिक उपलब्धियों ने इस नवंबर में होने वाले एपेक अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के लिए उच्च गुणवत्ता वाले नीतिगत सुझाव तैयार किए हैं।
2026 एपेक उद्योग और व्यापार शिखर सम्मेलन के अध्यक्ष और चीनी अंतरराष्ट्रीय व्यापार संवर्द्धन संघ के अध्यक्ष रन होंगपिन ने समापन समारोह में भाग लेकर भाषण दिया।
चार दिवसीय बैठक में एपेक के 21 आर्थिक समुदायों के 200 से अधिक एबीएसी प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों ने क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण, सतत विकास, डिजिटल सृजन और पारस्परिक संपर्क चार मुख्य मुद्दों पर गहन आदान-प्रदान किया और दस मुख्य उपलब्धि दस्तावेज पारित किए।
इस बैठक में चीनी उद्योग व व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा प्रस्तुत पारस्परिक संपर्क, सीमा पार क्यूआर भुगतान, शून्य कार्बन यातायात जैसे नीतिगत सुझाव संबंधित दस्तावेजों में शामिल कराए गए।
उल्लेखनीय बात है कि चीन और अमेरिका के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से एशिया व प्रशांत सप्लाई चेन सहयोग मंच संबंधी प्रस्ताव पेश किया और बहुस्तरों पर दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्षों की समान समानताएं लागू कीं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Join Channel