India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

दक्षिण कैलिफोर्निया के लिटिक क्मेंरीक में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया

09:20 AM Jan 07, 2024 IST
Advertisement

California Earthquake : कैलिफोर्निया में भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया, कि शनिवार को दक्षिण कैलिफोर्निया में लिटिल क्रीक के 1 किमी WNW में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया।

Highlights

शाम 6:55 पर आया भूकंप

यह झटके शनिवार शाम 6:55 पर महसूस किए गए और भूकंप की गहराई 8.8 किमी दर्ज की गई है। USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र क्रमशः अक्षांश: 34.265°N और देशांतर: 117.510°W पर पाया गया।

USGS अर्थक्वेक्स ने दी जानकारी

USGS अर्थक्वेक्स ने एक्स पर पोस्ट में बताया, "उल्लेखनीय भूकंप, प्रारंभिक जानकारी: एम 4.2 - लिटिल क्रीक, सीए से 1 किमी (KILOMETRE) पश्चिम।" आगे कहा गया है कि अगले कुछ दिनों के भीतर बड़े भूकंप की 20 प्रतिशत संभावना एक है।

कुछ दिनों तक रह सकता है भूकंप

इससे पहले, USGS अर्थक्वेक्स ने पोस्ट किया था, "आज सुबह लिटल क्रीक के पास M4.1 भूकंप आया, जहां सैन जैसिंटो फॉल्ट सैन एंड्रियास फॉल्ट को काटता है। हमेशा की तरह, अगले कुछ दिनों में बड़े भूकंप की संभावना है।"

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article