चीन में अंतर्राष्ट्रीय हवाई कार्गो मार्गों की संख्या अधिक
बीजिंग, 3 जून (आईएएनएस)। इस साल से चीन में अंतर्राष्ट्रीय हवाई कार्गो मार्ग लगातार बढ़ रहे हैं। उड़ान की दिशा यूरोप और एशिया पर केंद्रित है।
चीन रसद और क्रय संघ के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में चीन ने 11 नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई कार्गो मार्ग खोले। इनमें एशिया के लिए 7 रूट, यूरोप के लिए 3 रूट और उत्तरी अमेरिका के लिए 1 रूट शामिल हैं।
इस साल जनवरी से 31 मई तक चीन ने कुल 80 नए अंतर्राष्ट्रीय हवाई कार्गो मार्ग खोले। हर हफ्ते 180 से ज्यादा अतिरिक्त राउंड-ट्रिप उड़ान बढ़ाई गई। इनमें यूरोप के लिए 35 रूट, एशिया के लिए 33 रूट, उत्तरी अमेरिका के लिए 10 रूट, दक्षिण अमेरिका के लिए 1 रूट और अफ्रीका के लिए 1 रूट शामिल हैं।
कार्गो ढांचे के हिसाब से सीमा-पार ई-कॉमर्स सामान, उच्च-स्तरीय विनिर्माण वस्तुएं, उच्च मूल्य वर्धित वस्तुएं और ताजा उत्पाद ज्यादा हैं।
विशेषज्ञों ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय हवाई कार्गो मार्गों की संख्या के बढ़ने से न सिर्फ वैश्विक रसद चैनल सुचारू बनाकर औद्योगिक व आपूर्ति श्रृंखला स्थिर बनाई जाएगी, बल्कि चीनी उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने में मदद की जाएगी।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Join Channel