चीन-मिस्र सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित
बीजिंग, 2 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की मिस्र यात्रा के दौरान चीन-मिस्र राजनयिक संबंध स्थापना की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 1 सितंबर को मिस्र की राजधानी काहिरा में आयोजित हुआ।
चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और मिस्र के सूचना राज्य मंत्रालय ने संयुक्त रूप से इसका आयोजन किया।
मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सीसी ने कार्यक्रम के लिए बधाई संदेश भेजा। चीन और मिस्र के राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति और मीडिया आदि जगतों के 100 से अधिक मेहमानों ने इसमें भाग लिया।
इस मौके पर सीएमजी के महानिदेशक शन हाईश्योंग ने भाषण देते हुए कहा कि मिस्र की मीडिया पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग द्वारा प्रकाशित लेख में कहा गया है कि चीन मिस्र के साथ समृद्धि और पुनरुत्थान के रास्ते पर आपसी समर्थन करना चाहता है, ताकि एक-दूसरे के राष्ट्रीय विकास और द्विपक्षीय संबंधों का ज्यादा सुंदर भविष्य साकार हो सके।
शन हाईश्योंग ने कहा कि यह सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम दोनों देशों के नेताओं की सहमति कार्यान्वित करने और चीन-मिस्र मित्रता गहराने का ठोस कदम है। चीन और मिस्र दोनों प्राचीन सभ्यता वाले देश हैं। द्विपक्षीय संबंधों के विकास में मीडिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान का पुल होने के नाते हमेशा लोगों के बीच संपर्क, मित्रता और आपसी विश्वास बढ़ाने की विशेष भूमिका निभाता है।
सीएमजी का मिस्र के विभिन्न जगतों के दोस्तों के साथ व्यवहारिक सहयोग कायम है, ताकि चीन और मिस्र के बीच दोस्ती का फूल और शानदार ढंग से खिल सके।
कार्यक्रम में सीएमजी और मिस्र के राष्ट्रीय टेलीविजन ने चीन-मिस्र सहयोग की तेज रफ्तार शीर्षक वृत्तचित्र का सह-निर्माण करने की घोषणा की। वहीं, सीएमजी और काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव ने सहयोग गहराने पर सहयोग ज्ञापन का आदान-प्रदान किया। मिस्र में चीनी फिल्म स्क्रीनिंग भी साथ में शुरू हो गया।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)
--आईएएनएस
एबीएम/
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Join Channel