W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

छोंगछिंग अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन फिल्म सप्ताह 9 जून से शुरू

09:14 PM Jun 03, 2026 IST | News Desk
छोंगछिंग अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन फिल्म सप्ताह 9 जून से शुरू
Advertisement

बीजिंग, 3 जून (आईएएनएस)। 2026 छोंगछिंग अंतर्राष्ट्रीय एनिमेशन फिल्म सप्ताह को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि यह कार्यक्रम 9 से 13 जून तक चीन के छोंगछिंग शहर के योंगछुआन जिले में आयोजित किया जाएगा।

Advertisement

इस आयोजन का मार्गदर्शन चाइना मीडिया ग्रुप और छोंगछिंग नगर सरकार द्वारा किया जा रहा है, जबकि इसका संयुक्त आयोजन छोंगछिंग फिल्म ब्यूरो, योंगछुआन जिला सरकार और चाइना मीडिया ग्रुप के छोंगछिंग स्टेशन द्वारा किया जा रहा है।

Advertisement

'असीम ज्ञान, शानदार वैभव' थीम पर आधारित इस वर्ष के एनिमेशन फिल्म सप्ताह का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एनिमेशन आदान-प्रदान के लिए एक मंच तैयार करना और चीन के एनिमेशन फिल्म उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना है।

फिल्म सप्ताह के दौरान उद्घाटन समारोह, अकादमिक सेमिनार, मास्टरक्लास, एनीमेशन रचनात्मकता और प्रौद्योगिकी उपलब्धियों की प्रदर्शनी, उद्योग जगत के लिए मैचमेकिंग और अनुबंध समारोह, एनीमेशन फिल्म-थीम आधारित बाजार, उत्कृष्ट एनीमेशन फिल्मों की स्क्रीनिंग तथा 'एक टिकट पर शहर घूमें' फिल्म सीजन जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इन गतिविधियों में पेशेवर मार्गदर्शन, उद्योग सहयोग और जनभागीदारी जैसे कई पहलुओं को शामिल किया गया है।

उद्घाटन समारोह 9 जून की शाम को छोंगछिंग योंगछुआन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी फिल्म स्टूडियो में आयोजित होगा। संबंधित अधिकारियों के अनुसार, यह समारोह विश्वस्तरीय एनीमेशन फिल्म संगीत कार्यक्रम और चीनी एनीमेशन फिल्म कार्निवल का संगम होगा। इसमें क्लासिक एनीमेशन धुनों के माध्यम से चीनी एनीमेशन के सौ वर्षों के इतिहास को प्रस्तुत किया जाएगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×