Donald Trump Iran Attack: ईरान पर बरसेंगे अमेरिकी बम! ट्रंप की धमकी से बढ़ी दुनिया की टेंशन, पूरे मिडिल ईस्ट में हाई अलर्ट
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया बयान ने वैश्विक चिंता बढ़ा दी है। ट्रंप ने अपने बयान में कहा है कि अमेरिका बुधवार रात ईरान को फिर से निशाना बना सकता है। ट्रंप के इस बयान के बाद दुनिया के कई देश हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। ट्रंप ने ये बयान तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन (NATO Summit Trump) में मीडिया से बातचीत के दौरान दिया।
उन्होंने कहा कि अमेरिका आज रात ईरान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई कर सकता है। यह बयान उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले दिया। हालांकि ट्रंप ने यह साफ नहीं किया कि यह हमला किस जगह या किस वजह से किया जाएगा।
ट्रंप ने ईरान पर लगाए गंभीर आरोप

बता दें कि बीते कई महीनों से ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव जारी है। क्षेत्र में कई बार सैन्य गतिविधियां बढ़ी हैं और अलग-अलग घटनाओं ने हालात को बेहद ही गंभीर बनाने का काम किया है। ऐसे में अगर अमेरिका सीधे ईरान पर हमला करता है, तो इसका असर केवल इन देशों तक नहीं, बल्कि पूरे पश्चिम एशिया की सुरक्षा और ग्लोबली देखने को मिलेगा।
इसके साथ ही ट्डोट्रंप ने अपने बयान में इस बात का भी जिक्र किया कि ईरान पिछले 47 सालों से आक्रामक रूख अपनाता रहा है। उनका कहना है कि ईरान की गतिविधियों ने क्षेत्र में लगातार अस्थिरता पैदा करने का काम किया है। ट्रंप ने साफ-साफ शब्दों में कहा कि अब अमेरिका ईरान के खिलाफ सख्त रुख अपनाने के लिए तैयार है।
अमेरिकी सेना ने पहले भी की थी कार्रवाई

मंगलवार रात अमेरिकी सेना ने ईरान के कई ठिकानों पर हमला किया था। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। अमेरिका का दावा है कि इन हमलों का उद्देश्य समुद्री सुरक्षा बनाए रखना और अपने हितों की रक्षा करना था।
ट्रंप ने अपने बयान में इस बात का भी जिक्र किया कि ईरान के साथ हुआ समझौता अब किसी काम का नहीं रह गया है। उनके मुताबिक अमेरिका ने ईरान से बातचीत में काफी समय लगाया, लेकिन कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अब वह ईरान के साथ आगे कोई बातचीत नहीं करना चाहते।
ईरान ने भी किया पलटवार का दावा

वहीं ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) ने भी दावा करते हुए कहा कि हमने अमेरिकी हमलों के जवाब में बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर भीषण अटैक किया है। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने उसके दक्षिणी क्षेत्र में एयर डिफेंस सिस्टम, तटीय निगरानी केंद्रों और मिसाइल व ड्रोन लॉन्च साइट्स पर हमले किए थे, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई की गई।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने पूरी दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। अगर दोनों देशों के बीच सैन्य टकराव और बढ़ता है, तो इसका असर वैश्विक व्यापार, तेल की कीमतों और क्षेत्रीय सुरक्षा पर भी पड़ सकता है। फिलहाल सभी देशों की नजर पश्चिम एशिया के बदलते हालात पर टिकी हुई है और आगे की घटनाओं का इंतजार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘ मैं सीजफायर पर समय बर्बाद नहीं करूंगा…’, ईरान को लेकर ट्रंप ने फिर दिखाए तीखे तेवर!
Amit Kumar
View all postsamitkumark402@gmail.com
अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Join Channel