India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

36 घंटे में दूसरी बार आया नेपाल में भूकंप, अफगानिस्तान तक हिल उठी धरती

08:05 AM Nov 05, 2023 IST
Advertisement

नेपाल में एक बार फिर हुए भूकंप के झटके महसूस जी हां ऐसा दूसरी बार हुआ जब 36 घंटे के अंदर ही नेपाल के अंदर 3.6 की तीव्रता से भूकंप आया हो । बता दें की भूकंप का अवसर भले ही भारत में भूकंप को महसूस न किया गया हो। लेकिन अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।

नेपाल में 3 नवंबर की रात 11:54 पर बड़ी रफ्तार से भूकंप आया। जिसने कई मासूमों की जान छीन ली। लेकिन अभी इसको पूरे 2 दिन भी नहीं हुए की 36 घंटे के अंदर ही नेपाल में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जी हां इसकी जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दी है। नेपाल में आए भूकंप के झटके अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी महसूस किए गए जिसकी तीव्रता 4.5 थी।

नेपाल में आ रहे भूकंप

भूकंप और नेपाल का रिश्ता जैसे बादल और बारिश जैसा हो गया है, जहां हर महीने किसी न किसी रूप में नेपाल के अंदर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। शुक्रवार के दिन 6.4 के तीव्रता से भूकंप आया जिसके कारण 157 लोगों ने अपनी जान गवा दी। इतना ही नहीं बल्कि 375 लोग घायल भी हो गए। नेपाल के जाजरकोट में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ जहां पिछले महीने भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article