India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Hamas: हानिया की मौत के बाद याह्या सिनवार बना हमास का नया चीफ लीडर

03:02 AM Aug 07, 2024 IST
Advertisement

Hamas: तेहरान में इस्माइल हानिया की हत्या के एक सप्ताह बाद हमास ने मंगलवार को गाजा पट्टी प्रमुख याह्या सिनवार को अपना नया राजनीतिक नेता घोषित किया है। हमास समूह के एक बयान में कहा गया, इस्लामिक प्रतिरोध आंदोलन हमास ने आंदोलन के राजनीतिक ब्यूरो के प्रमुख के रूप में नेता याह्या सिनवार के चयन की घोषणा की है। पिछले सप्ताह तेहरान में इस्माइल हनिया की हत्या के बाद से ये सर्वोच्च पद खाली था। 7 अक्टूबर को दक्षिणी इजराइल में हुए हमले में सिनवार को ही सूत्रधार माना जाता है। इस हमले में लगभग 1,200 लोग मारे गए थे और 251 बंधक बनाए गए थे। इसी हमले से गाजा में चल रहे युद्ध की शुरुआत हुई थी।

कौन है याह्या सिनवार?

याह्या सिनवार का जन्म 1962 में गाजा पट्टी में हुआ था। वह हमास सुरक्षा सेवा का संस्थापक है, जिसे मज्द के नाम से जाना जाता है। ये आंतरिक सुरक्षा मामलों का प्रबंधन करती है और संदिग्ध लोगों, इजराइली खुफिया और सुरक्षा सेवाओं के अधिकारियों की जांच और उनके बारे में पता लगाती है। सिनवार को इजराइल ने तीन बार गिरफ्तार किया है।

सुनाई जा चुकी है उम्रकैद की सजा

सिनवार 62 वर्ष के हैं और उन्हें लगातार चार आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। उन्हें 2011 में इजराइली जेल से रिहा किया गया था। हालांकि इसके बाद वो हमास का नेतृत्व करते हुए एक प्रभावशाली पद पर पहुंच गए हैं। सिनवार ही ​​वार्ता और युद्ध विराम का के फैसले लेते हैं। सिनवार इजराइल की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। अब हमास के हर फैसले पर अंतिम मुहर उन्हीं की होगी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article