India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

हमास ने इजराइल के 13 बंधकों को रिहा किया, थाईलैंड के 12 नागरिकों को भी छोड़ा

09:40 PM Nov 24, 2023 IST
Advertisement

उग्रवादी संगठन हमास ने शुक्रवार को संघर्ष विराम समझौते के तहत बंधकों के पहले समूह को रिहा कर दिया है जिसमें 13 इजराइली भी शामिल हैं। इजराइली मीडिया ने यह जानकारी दी। इन बंधकों को लगभग सात सप्ताह से गाजा पट्टी में रखा गया था। मीडिया ने इजराइली सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से यह जानकारी दी। थाईलैंड के प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने बताया कि 12 थाई नागरिकों को भी रिहा किया गया।

HIGHLIGHTS

हमास और इजराइल के बीच चार दिन के संघर्ष विराम के दौरान कुल 50 बंधकों को रिहा किया जाएगा। समझौते के तहत इजराइल अगले चार दिनों में 150 फिलिस्तीनियों को रिहा करेगा। शुक्रवार को 39 कैदियों को रिहा किया जाना है। संघर्ष विराम शुरू होने के बाद के घंटों में कहीं से लड़ाई की खबर नहीं है। इस संघर्ष विराम से गाजा के 23 लाख लोगों को राहत मिलेगी जो पिछले कुछ हफ्तों से इजराइल द्वारा की जा रही बमबारी और मूलभूत जरूरतकी आपूर्ति की कमी से जूझ रहे थे। वहीं चिंताएं इजराइल में भी कम नहीं थीं जहां लोग सात अक्टूबर को हमास के हमले के बाद बंधक बनाए गए लोगों की सलामती को लेकर परेशान हैं।

फिलिस्तीनी अधिकारियों ने कहा कि पहली अदला-बदली में शुक्रवार अपराह्न 39 फिलिस्तीनी कैदियों - इजराइली बलों पर हमले के लिये हत्या के प्रयास की दोषी कुछ महिलाओं समेत 24 महिलाएं और पथराव जैसे अपराध के लिए जेल में बंद 15 किशोर- को 13 इजराइली बंधकों के बदले रिहा किया जाएगा। उस आदान-प्रदान के ठीक पहले, थाई प्रधानमंत्री श्रेथा थाविसिन ने बाद में एक ट्वीट में कहा कि 12 थाई नागरिकों को भी रिहा कर दिया गया है। एक इजराइली अधिकारी ने पुष्टि की कि थाई बंदी गाजा छोड़ चुके हैं और इजराइल के रास्ते में हैं जहां उन्हें एक अस्पताल ले जाया जाएगा। अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बात की क्योंकि वह मीडिया के साथ रिहाई पर चर्चा करने के लिए अधिकृत नहीं थी।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article