W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आईडीएफ का दावा, गाजा में दो हवाई हमलों में हमास के दो कमांडर ढेर

11:26 PM Jul 10, 2026 IST | News Desk
आईडीएफ का दावा  गाजा में दो हवाई हमलों में हमास के दो कमांडर ढेर
Advertisement

तेल अवीव, 10 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायल ने गाजा पट्टी में दो हवाई हमलों में हमास के दो कमांडरों को मार ग‍िराने का दावा क‍िया। इजरायली सेना का कहना है क‍ि दोनों कमांडर उसके सैनिकों के लिए खतरा थे और इसी वजह से कार्रवाई की गई।

Advertisement

आईडीएफ ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर ल‍िखा, "गाजा पट्टी में दो अलग-अलग हमलों में इजरायल ड‍िफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने हमास के प्रोडक्शन मुख्यालय के एक कमांडर और नुसेरात बटालियन के एक कमांडर को मार गिराया।''

Advertisement

आईडीएफ के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में उत्तरी गाजा पट्टी में किए गए एक हमले में हमास की सैन्य शाखा के प्रोडक्शन मुख्यालय के कमांडर खलील जमाल खलील माना को मार गिराया गया।

आईडीएफ का कहना है कि पूरे युद्ध के दौरान माना रॉकेट लॉन्चर बनाने वाली वर्कशॉप्स का नेतृत्व करता था और उनके निर्माण के आखिरी चरण की जिम्मेदारी संभालता था। इसके अलावा, वह प्रोडक्शन मुख्यालय के कामकाज और उत्पादन प्रक्रिया में एक अहम कमांडर था। आईडीएफ के अनुसार, युद्धविराम के दौरान उसने इस मुख्यालय को फिर से सक्रिय करने की कोशिशों में भी हिस्सा लिया।

आईडीएफ ने यह भी कहा कि गुरुवार को उत्तरी गाजा पट्टी में किए गए एक और हमले में हमास की नुसेरात बटालियन के प्लाटून कमांडर ओसामा वलीद दियाब मुहराब को मार गिराया गया।

आईडीएफ के मुताबिक, हाल के दिनों में मुहराब के पास ऐसे विस्फोटक थे, जिनका इस्तेमाल गाजा पट्टी में तैनात आईडीएफ सैनिकों पर हमला करने के लिए किया जाना था।

आईडीएफ का कहना है कि दोनों लोग उसकी सेना के लिए खतरा थे, इसलिए उस खतरे को खत्म करने के लिए उन पर हवाई हमला किया गया। आईडीएफ ने कहा कि दक्षिणी कमान के तहत उसकी सेना समझौते के अनुसार इलाके में तैनात है और किसी भी तत्काल खतरे को खत्म करने के लिए आगे भी कार्रवाई जारी रखेगी।

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.

Advertisement
Advertisement
×