W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Iran Missile Attack US Base: ईरान ने अमेरिकी गोला बारूद डिपो पर किया ड्रोन हमला, लोगों ने स्टॉक किया सामान

आठवीं रात ईरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। ईरान के कई शहरों में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है वहीं पलटवार में ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
02:04 PM Jul 19, 2026 IST | Himanshu Negi
आठवीं रात ईरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। ईरान के कई शहरों में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है वहीं पलटवार में ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।
iran missile attack us base  ईरान ने अमेरिकी गोला बारूद डिपो पर किया ड्रोन हमला  लोगों ने स्टॉक किया सामान
Iran Missile Attack US Base

अमेरिका और ईरान के बीच जंग लगातार तेज हो रही है और आठवीं रात ईरान पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। ईरान के कई शहरों में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई है वहीं पलटवार में ईरान ने भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए कुवैत में सैन्य अड्डों पर ड्रोन से हमला किया है। कुवैत पर लगातार हमले का सायरन बज रहे है और सेना भी अलर्ट पर है। बिगड़ते हालात को देखते हुए लोगों ने खाने पीने का सामान स्टॉक करना शुरू कर दिया है।

Advertisement

अल सलेम एयर बेस पर हमला

Attack on Al Salem Air Base
Attack on Al Salem Air Base

ईरानी सेना ने बताया कि कामिकाजे ड्रोन के जरिए कैंप उदैरी में स्थित अमेरिकी सेना के गोला-बारूद भंडार, अली अल सलेम एयर बेस पर तैनात पैट्रियट रडार सिस्टम और एयर सर्विलांस रडार को निशाना बनाया।  ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मेजर जनरल अली अब्दुल्लाही ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कोई और सैन्य कार्रवाई की, तो ईरानी सेना निर्णायक और विनाशकारी जवाब देंगे। साथ ही अमेरिका को ग्रेट सैटन यानी महाशैतान बताते हुए विश्वासघाती और धोखेबाज दुश्मन  होने का आरोप लगाया।

Advertisement

50,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात

मिडिल ईस्ट में लगातार तेज हो रही जंग के बाद मध्य पूर्व में 50,000 से अधिक अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और सभी सैनिक पूरी तरह सतर्क हैं किसी भी अभियान के लिए तैयार हैं और क्षेत्र में संभावित खतरे का जवाब देने की क्षमता रखते हैं। बढ़ते तनाव को देखकर सेना के जवान अलर्ट मोड पर तैनात है। वहीं कुवैत में बिजली और जल संयंत्र को निशाना बनाने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है और जरूरी खाने पीने का सामान स्टॉक करने की होड़ मच गई है।

Advertisement

दो अमेरिकी सैनिक की मौत

ईरान के हमले में दो अमेरिकी सैनिक बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रोन हमलों की चपेट में आ गए थे जिसमें दोनों की मौत हो गई है और एक अन्य सैनिक अभी भी लापता है। इन नए हमलों के साथ अमेरिकी-इजरायली जंग में मारे गए अमेरिकी सैन्य कर्मियों की संख्या 16 हो गई है। इन दो सैनिक की मौत के बाद अमेरिका और ईरान के बीच जंग नया मोड़ ले सकती है और अधिक भीषण हो सकती है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×