India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मॉरीशस के कृषि उद्योग मंत्री ने भारत की करी तारीफ! कहा यह G- 20 की अध्यक्षता इतिहास में होगी दर्ज

01:34 PM Sep 24, 2023 IST
Advertisement
G-20 की समाप्ति के बाद भी विदेशों में भी आज भारत की जी20 अध्यक्षता की चर्चाएं हो रही।  भारत ने इ मौके पर ऐसी तैयारियां की थी जिसको देखकर विदेशी नेता भी हैरान रह गए थे । वहीँ इस बीच  मॉरीशस के कृषि-उद्योग और खाद्य सुरक्षा मंत्री मनीष गोबिन ने भी भारत की तारीफ़ में बहुत कुछ  कहा है।  जी हाँ उन्होंने कहा है की  कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की जी20 अध्यक्षता इतिहास में एक ऐसे राष्ट्रपति के रूप में दर्ज की जाएगी जो टिकाऊ और मानव-केंद्रित विकास के आह्वान पर खरा उतरा है।

क्या कहा मनीष गोबिन ने?

आज विदेशों में भारत की चर्चा होना देश के लिए गौरव का क्षण है।  और हर तरफ आज भारत ही छाया हुआ है। आपको बता दें की मॉरीशस खाद्य सुरक्षा मंत्री भारत की अध्यक्षता को लेकर कहा की, "नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत का राष्ट्रपति पद निस्संदेह इतिहास में एक ऐसे राष्ट्रपति के रूप में दर्ज किया जाएगा जिसने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के भीतर बढ़ते मतभेदों के समय टिकाऊ और मानव-केंद्रित विकास के अपने आह्वान को पूरा किया है।" कृषि-उद्योग मंत्री ने शनिवार को न्यूयॉर्क शहर में 'इंडिया-यूएन फॉर ग्लोबल साउथ: डिलीवरिंग फॉर डेवलपमेंट' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।इसके बाद उन्होंने "नई दिल्ली में एक यादगार और ऐतिहासिक जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए" भारत सरकार को बधाई दी।नई दिल्ली घोषणा पर उन्होंने कहा, "यह एक उदाहरण है कि उत्तर और दक्षिण के देश आम भलाई के लिए मतभेदों को दूर कर सकते हैं।
Advertisement
Next Article