India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

मॉस्को में कॉन्सर्ट हॉल में आतंकियों ने की फायरिंग, 60 से ज्यादा की मौत, कई घायल

08:51 AM Mar 23, 2024 IST
Advertisement

मॉस्को (moscow) में आतंकवादी ने एक बड़ा हमला कर दिया है। हमले में 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 145 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।हॉल में कॉन्सर्ट के दौरान आतंकवादियों ने लोगों पर अंधाधुंध गोलीबारी की। आतंकियों ने विस्फोटक से हॉल में धमाका भी किया। जिससे वहां आग लग गई। हमले के बाद विशेष पुलिस बल ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं, आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने हमले की जिम्मेदारी ली है।

पुलिस की टीमें घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी

आपको बता दें तीन से चार बंदूकधारियों ने एक साथ लोगों पर फायरिंग शुरू की दी, जिसमें कम से कम 60 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पुलिस की टीमें लोगों को निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गई हैं। आपातकालीन सेवा मंत्रालय ने कहा कि गोलीबारी के बाद लगभग 100 लोग थिएटर के तहखाने से भागने में सफल रहे, जबकि अन्य लोग छत पर जाकर छुप गए।

रूसी विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?

रूस ने गोलीबारी की घटना को आतंकवादी हमला करार दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि यह एक आतंकवादी हमला है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस घृणित अपराध की निंदा करनी चाहिए। मॉस्को के मेयर ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि हमले के बाद मॉस्को में होने वाले सभी सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। रूसी एजेंसियों ने मॉस्को में हवाई अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने मॉस्को में हुए आतंकी हमले को भयानक बताया।

सुरक्षा बलों की वर्दी में कॉन्सर्ट हॉल में घुसे बंदूकधारी

आपको बता दें सुरक्षा बलों की वर्दी में कम से कम तीन बंदूकधारी कॉन्सर्ट हॉल में घुस आए और अंदर पर मौजूद लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिससे कई मौतें हुई हैं और कई लोग घायल हुए हैं। रूसी समाचार एजेंसी तास ने बताया कि हमले के बाद इमारत में विस्फोट और आग लग गई।आतंकी हमले के बाद मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर ने कहा कि क्रोकस सिटी हॉल की ओर जा रहे हैं। हमलावरों से निपटने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, मॉस्को में अमेरिकी दूतावास ने कुछ दिनों पहले ही एक एडवाइजरी जारी की थी, जिसमें अमेरिकी नागरिकों से मॉस्को में सामूहिक समारोहों से बचने के लिए कहा गया था। इसके बाद रूस में यह हमला हुआ।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article