न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में महिला ने 2 लोगों पर किया चाकू से हमला, 1 की मौत और 1 घायल, पुलिस ने हमलावर को किया ढेर; देखें Video
अमेरिका के न्यूयॉर्क टाइम्स स्क्वायर में सोमवार दोपहर एक महिला ने बिना वजह दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल है। इसके बाद पुलिस और हमलावर के बीच चार मिनट की झड़प चली और हमला को गोली मारकर ढेर कर दिया गया। आपको बात दें कि यह हमला टाइम्स स्क्वायर बिल्डिंग के ठीक बाहर हुई है, इस जगह पर हमेशा पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है।
एक पुरुष और महिला पर किया चाकू से हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 4 बजकर 36 मिनट पर टाइम्स स्क्वायर के पास हुआ। उस वक़्त वहां पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे। इस बीच क्वींस की रहने वाली 49 साल की एक महिला ने 20 सेकंड के अंदर दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि एक आदमी सबवे स्टेशन से निकलकर अपनी पत्नी के साथ सड़क पार करने का इंतजार कर रहा था, तभी महिला ने उसके पेट पर चाकू अटैक कर दिया।
इसके कुछ ही सेकंड बाद एक 32 साल की महिला के पेट में भी चाकू मार दिया। इस वारदात के बाद दोनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घायल आदमी की हालत गंभीर बताई जा रही थी, पुलिस ने बताया कि फ़िलहाल उसकी हालत स्थिर है।
यहां देखें Viral Video:-
🔴 Amerika'da Times meydanında bir kadın 2 kişiyi bıçakladı,
Yaralılardan biri hayatını kaybetti.
Polis bıçaklı kadını vurarak etkisiz hale getirdi. (Öldü) pic.twitter.com/X12BXaAcle
— 3 world wars☢️ (@brs2643) September 1, 2026
पुलिस ने हमलावर महिला को किया ढेर
वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस ने हमलावर महिला को भी ढेर कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुनिया में मशहूर चौराहे टाइम्स स्क्वायर में भारी मात्रा में लोग हैं। यहां गुलाबी शर्ट और जींस पहनी एक महिला हाथ में रसोई में इस्तेमाल होने वाले 2 चाकू लेकर पुलिस वालों के सामने खड़ी है। वीडियो में महिला के आस-पास कम से कम 10 पुलिसकर्मी घेरे हुए नजर आ रहे हैं। पहले पुलिस महिला को चाकू जमीन पर रखने के लिए समझाते हैं, फिर वह टेजर का इस्तेमाल करते हैं।
टेजर का कोई असर नहीं होता, महिला चाकू लेकर पुलिसवालों की तरफ बढ़ती है। तभी दो पुलिसकर्मी महिला पर गोली चल देते हैं और वह वहीं ढेर हो जाती है। उसे अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसकी मौत हो जाती है।
पुलिस के मुताबिक, महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी और वह काफी परेशान नजर आ रही थी। हालांकि हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आ पाई है। इसको लेकर जांच जारी है।
Also Read: चेहरे पर चोट, पीठ पर रोती हुई बहन… नेपाल बाढ़ के बीच भाई-बहन का ये Video देख भावुक हुए लोग

Join Channel