India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

PM Modi Austria Visit: रूस के बाद ऑस्ट्रिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी पहुंचे , दोनों देशों के बीच कई मुद्दों पर होगी चर्चा

12:43 AM Jul 10, 2024 IST
Advertisement

PM Modi Austria Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को रूस की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रिया के वियना पहुंचे। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया में दो दिन रहेंगे। अपनी ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आर्थिक संबंधों को मजबूत करने को लेकर चर्चा होगी। इस दौरान वे ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मुलाकात करेंगे और प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे। पीएम मोदी ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से भी मिलेंगे।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/07/ssstwitter.com_1720552372963.mp4

 

भारतीय प्रवासी के युवा पीएम के स्वागत के लिए वियना पहुंचे

पीएम मोदी के ऑस्ट्रिया दौरे को लेकर ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीय प्रवासी के युवा सदस्य प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए वियना पहुंचे है। लोगों में खासा उत्साह दिखा जा रहा है। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मॉस्को, रूस से ऑस्ट्रिया के लिए प्रस्थान कर चुके हैं और जहां वह राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन से मिलेंगे और चांसलर कार्ल नेहमर के साथ बातचीत करेंगे।

https://www.punjabkesari.com/wp-content/uploads/2024/07/ssstwitter.com_1720552164719.mp4

 

41 साल बाद किसी भारतीय पीएम का ऑस्ट्रिया दौरा

पीएम मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा ऐतिहासिक है, क्योंकि इंदिरा गांधी के बाद 41 साल में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में पहली द्विपक्षीय विदेश यात्रा में ऑस्ट्रिया को शामिल करने का फैसला किया है। इससे पता चलता है कि वे यूरोपीय राष्ट्र के साथ राजनयिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article