India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

PM Modi Russia Visit: पीएम मोदी की आज राष्ट्रपति पुतिन के साथ अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

01:31 AM Jul 09, 2024 IST
Advertisement

PM Modi Russia Visit: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के दो दिवसीय दौरे पर है। आज रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के साथ व्यापक बातचीत होगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार, ऊर्जा, रक्षा, मैन्यूफैक्चरिंग और फर्टिलाइजर्स सहित अन्य क्षेत्रों में पर विचार-विमर्श कर सकते है। इसके अलावा मोदी-पुतिन की शिखर वार्ता में यूक्रेन जंग भी प्रमुख मुद्दा रह सकता है।

PM मोदी ने जताया पुतिन का आभार

पीएम मोदी ने पुतिन के साथ मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा कि आज शाम नोवो-ओगारियोवो में मेरी मेजबानी करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन का आभार। कल की हमारी वार्ता का भी बेसब्री से इंतजार है, जो निश्चित रूप से भारत और रूस के बीच दोस्ती के बंधन को और मजबूत करने में काफी मददगार साबित होगी।

 

भारत-रूस की मजबूत साझेदारी

मॉस्को पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि, वह भारत-रूस की साझेदारी को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। दोनो देशों के बीच मजबूत संबंधों से हमारे लोगों को बहुत लाभ होगा। बता दें कि पिछला शिखर सम्मेलन 6 दिसंबर, 2021 को दिल्ली में आयोजित किया गया था। राष्ट्रपति पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत पहुंचे थे।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article