For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रिया में भव्य स्वागत, चांसलर कार्ल नेहमर ने ली PM के साथ सेल्फी

09:18 AM Jul 10, 2024 IST
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ऑस्ट्रिया में भव्य स्वागत  चांसलर कार्ल नेहमर ने ली pm के साथ सेल्फी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के बाद दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं। ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी की मेजबानी की और उनके साथ सेल्फी भी ली। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर वियना में दोनों नेताओं की एक साथ तस्वीरें पोस्ट की। उन्होंने कहा, "भारत-ऑस्ट्रिया साझेदारी में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रियाई चांसलर कार्ल नेहमर ने निजी मुलाकात की मेजबानी की। यह दोनों नेताओं के बीच पहली बैठक है। द्विपक्षीय साझेदारी को साकार करने पर आगे चर्चा होगी।"

  • PM मोदी रूस के बाद दो दिन के दौरे पर ऑस्ट्रिया पहुंच गए हैं
  • ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में पीएम मोदी का भव्य स्वागत हुआ है
  • ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने पीएम मोदी की मेजबानी की

ऑस्ट्रिया चांसलर ने PM मोदी के साथ की तस्वीर पोस्ट



ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए कहा, "वियना में आपका स्वागत है। ऑस्ट्रिया में आपका स्वागत करना हमारे लिए खुशी और सम्मान की बात है। ऑस्ट्रिया और भारत दोस्त व साझेदार हैं। मैं आपकी यात्रा के दौरान हमारी राजनीतिक और आर्थिक चर्चाओं का इंतजार कर रहा हूं।" वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर को गर्मजोशी से स्वागत के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही कहा कि वह कल होने वाली हमारी चर्चाओं के लिए भी उत्सुक हैं। उन्होंने कहा, हमारे देश विश्व की भलाई के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।"

PM मोदी आज ऑस्ट्रिया में कई कार्यकर्मों में होंगें शामिल



पीएम मोदी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, "चांसलर कार्ल नेहमर, वियना में आपसे मिलकर खुशी हुई। भारत-ऑस्ट्रिया की दोस्ती मजबूत है और आने वाले समय में यह और भी मजबूत होगी।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रिया यात्रा के दौरान दोनों देश अपने संबंधों को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न भू-राजनीतिक चुनौतियों पर सहयोग के तरीकों पर विचार करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, PM मोदी आज ऑस्ट्रिया में कई अलग-अलग कार्यकर्मों में हिस्सा लेंगे। वह वियना में उद्योगपतियों से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा PM मोदी ऑस्ट्रिया में रह रहे भारतीय नागरिकों से भी बातचीत करेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×