For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी

03:04 AM Jun 21, 2024 IST
sheikh hasina  बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी

Sheikh Hasina: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना आज से दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रही हैं। विदेश मंत्रालय विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि, मोदी के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श के अलावा, हसीना का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगी। विदेश मंत्री एस जयशंकर आज शाम को शेख हसीना से मुलाकात करेंगे।

Highlights

  • शेख हसीना आज दो दिवसीय दौरे पर भारत आएंगी
  • दोनों देशों के बीच कई अहम एमओयू पर हस्ताक्षर होने की संभावना
  • शेख हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रीयपति जगदीप धनखड़ से करेंगी मुलाकात

बता दें, शेख हसीना इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुईं थीं। नई दिल्ली पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया था। शेख हसीना के अलावा सात अन्य देशों के बड़े नेता और हिंद महासागर क्षेत्र के नेता भी इस समारोह में शामिल हुए थे। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नई दिल्ली में बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी।

शेख हसीना के सचिवालय ने जानकारी दी है कि, शेख हसीना बांग्लादेश के स्थानीय समयानुसार देर रात दो बजे ढाका हवाईअड्डे से विशेष उड़ान से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। शनिवार को राष्ट्रपति भवन में उनका औपचारिक स्वागत और 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया जाएगा।

उसी दिन बांग्लादेश की प्रधानमंत्री राजघाट स्थित बापू की समाधि पर श्रंद्धाजलि अर्पित करेंगी। पीएम मोदी के तीसरी बार प्रधान मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद हसीना भारत का दौरा करने वाली पहली विदेशी राष्ट्र प्रमुख बन गई हैं। इससे पहले, शेख मुजीबुर रहमान की बेटी 9 जून को मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद भारत आई थीं। हालांकि इस बार वह आधिकारिक दौरे पर आ रही हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×