W3Schools
Advertisement

शी चिनफिंग ने काहिरा पहुंचकर मिस्र की राजकीय यात्रा शुरू की

10:59 PM Sep 02, 2026 IST | IANS Agency
शी चिनफिंग ने काहिरा पहुंचकर मिस्र की राजकीय यात्रा शुरू की
Advertisement

बीजिंग, 2 सितंबर (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर स्थानीय समायनुसार 1 सितंबर की रात विशेष विमान से काहिरा पहुंचकर मिस्र की राजकीय यात्रा शुरू की।

Advertisement

शी चिनफिंग और उनकी पत्नी फंग लीयुएं के काहिरा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने पर सिसी दंपत्ति ने उनका जोशपूर्ण स्वागत किया।

Advertisement

शी चिनफिंग ने एक लिखित भाषण देकर चीन सरकार और चीनी जनता की ओर मिस्र सरकार और जनता को अभिवादन और शुभकामनाएं दीं।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और मिस्र दोनों पुरानी सभ्यता वाले देश हैं और परंपरागत मित्रता हजार वर्षों में बरकरार रही है। राजनयिक संबंध की स्थापना के 70 वर्षों में चाहे अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय स्थिति में कैसे भी बदलाव आयें हों, दोनों देश हमेशा एकजुट होकर सहयोग कर रहे हैं। इधर कुछ साल राष्ट्रपति सिसी और मेरे मार्गदर्शन में चीन-मिस्र सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी का युंगातर विकास पूरा हुआ है। मौजूदा यात्रा के दौरान मैं राष्ट्रपति सिसी के साथ द्विपक्षीय संबंध, दोनों देशों के चौतरफा सहयोग और समान चिंता वाले अंतराष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय सवालों पर रायों का गहन आदान-प्रदान करेंगे, एक साथ चीन-मिस्र सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी के विकास की रूपरेखा खींचेंगे और चीन-मिस्र मित्रता का नया ऐतिहासिक अध्याय जोड़ेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

--आईएएनएस

एबीएम/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

IANS Agency

View all posts

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.

Advertisement
Advertisement
×