India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

ताइवान ने किया बड़ा दावा, चौबीस घंटे के अंदर चीन के 103 लड़ाकू विमानों ने उसकी तरफ उड़ान भरी

02:33 PM Sep 18, 2023 IST
Advertisement
ताइवान ने कहा, सिर्फ एक दिन में चीन से कई विमान उसकी ओर उड़े। यह लंबे समय में चीन द्वारा ताइवान को भेजे गए सबसे अधिक विमान हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने 24 घंटे की अवधि में 103 चीनी युद्धक विमानों को द्वीप की ओर बढ़ते देखा। हालाँकि, चीनी विमान हमेशा ताइवान पहुँचने से पहले ही वापस लौट जाते हैं। ताइवान एक स्वशासित द्वीप है, जिस पर चीन अपना दावा जताता है। चीन ने ताइवान और अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच द्वीप के आसपास हवा और पानी में बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास किए हैं, जिसे कुछ देश उकसावे भरी कार्रवाई के रूप में देखते हैं। अमेरिका ताइवान का मुख्य हथियार आपूर्तिकर्ता है और वह ताइवान की स्थिति को बलपूर्वक बदलने के किसी भी प्रयास का विरोध करता है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रविवार सुबह से सोमवार तड़के के बीच द्वीप की तरफ उड़ान भरने वाले 40 चीनी लड़ाकू विमानों ने ताइवान और मुख्य भूमि चीन के बीच प्रतीकात्मक मध्य रेखा को पार किया। मंत्रालय के अनुसार, चीन ने चौबीस घंटे की अवधि में द्वीप की तरफ नौ नौसैनिक पोत भी भेजे।
जहाजों का एक बेड़ा भेजा था
मंत्रालय ने चीन की सैन्य कार्रवाई को “उत्पीड़न” करार दिया। उसने चेताया कि इससे क्षेत्र में पहले से ही व्याप्त तनाव में और इजाफा हो सकता है। मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, “हम बीजिंग के अधिकारियों से जिम्मेदारी लेने और इस तरह की विनाशकारी सैन्य गतिविधियों को तुरंत रोकने का आग्रह करते हैं चीन ने पिछले हफ्ते ताइवान के पास जल क्षेत्र में विमानवाहक पोत शेदॉन्ग सहित जहाजों का एक बेड़ा भेजा था। यह कदम अमेरिका और कनाडा के ताइवान जलडमरूमध्य के रास्ते युद्ध पोत रवाना करने के तुरंत बाद उठाया गया था। ताइवान जलडमरूमध्य ताइवान को मुख्य भूमि चीन से अलग करता है।
Advertisement
Next Article