India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Nigeria में आतंकियों की दहशत, हमलों में अब तक 160 की मौत, 300 से अधिक लोग घायल

11:01 AM Dec 26, 2023 IST
Advertisement

मध्य Nigeria के गांवों में हुए सिलसिलेवार हमलों में कम से कम 160 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से मंगलवार को दी गई। बोक्कोस स्थानीय सरकारी क्षेत्र के एक गांव मुशु में चरवाहों और किसानों के बीच संघर्ष में 16 मौतों के शुरुआती आंकड़ से यह तेज, वृद्धि है। बोक्कोस में स्थानीय सरकार के प्रमुख कासा के हवाले से कहा गया कि कम से कम 113 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है और 300 से ज्यादा घायलों को बोक्कोस, जोस और बरकिन लादी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सशस्त्र हमले सुरक्षा का बड़ा खतरा

स्थानीय रेड क्रॉस ने बोक्कोस क्षेत्र के 18 गांवों में 104 लोगों के मारे जाने की सूचना दी है। राज्य संसद के सदस्य डिक्सन चोलोम के अनुसार, बरकिन लादी क्षेत्र के कई गांवों में कम से कम 50 लोगों के मारे जाने की भी खबर है। मई के बाद से पठार में हिंसा का यह सबसे खराब दौर है, जब किसान-चरवाहे संघर्ष में 100 से ज्यादा लोग मारे गए थे। नाइजीरिया के उत्तरी और मध्य क्षेत्रों में सशस्त्र हमले सुरक्षा का एक बहुत बड़ा खतरा रहे हैं, जिससे मौतें और अपहरण की घटनाएं हुई हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article