W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

रूस के दागिस्तान में आतंकी हमला, दो आतंकी ढेर

11:55 PM Jun 23, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

रूस के दागेस्तान प्रांत में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। हमले से इलाके में हड़कंप का माहौल। दागेस्तान मंत्रालय के प्रमुख गयान गैरीवा के अनुसार, हमलावरों ने रूस के दागेस्तान के डर्बेंट के चर्च पर आधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इससे चर्च में आग लग गई है, जिसमें बड़ी लपटें उठती दिखाई दी। आग इतनी भयानक थी कि इमारत की खिड़कियों से भारी मात्रा में धुआं निकला नजर रहा है। दागेस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के ड्यूटी अधिकारी की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि हमले में कई पुलिस अधिकारी और एक पादरी मारे गए।

Advertisement

Highlights:

  • रूस के दागेस्तान प्रांत पर हुआ आतंकी हमला
  • आतंकियों ने चर्च और पुलिस पर की गोलीबारी
  • मुठभेड़ में दो आंतकी ढेर

Advertisement

घटना के बाद कार से फरार हुए आतंकी

Advertisement

गयान गैरीवा ने कहा, "दागेस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय के ड्यूटी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, डर्बेंट में शाम 6 बजे (स्थानीय समयानुसार) अज्ञात व्यक्तियों ने एक आराधनालय और एक चर्च पर ऑटोमेटिक हथियारों से गोलीबारी की।" संदिग्ध लाइसेंस प्लेट नंबर 921 वाली एक सफेद वोक्सवैगन पोलो में भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जांच समिति के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस हमले को लेकर अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। यह भी पुष्टि नहीं है कि इस हमले में यूक्रेन का हाथ है या फिर किसी रूसी ने ही फायरिंग की है।

आतंकियों ने पुलिस पर किया हमला

पुलिस अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने रूस के दागेस्तान के माखचकाला की एक सड़क गश्ती चौकी पर हमला किया। आंतरिक मामलों के मंत्रालय के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, और छह अन्य घायल हो गए। गोलीबारी के बाद, हमलावरों की पहचान करने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
Advertisement
×