W3Schools
Advertisement

'रूस में लोकतंत्र खत्म, चुनाव सिर्फ दिखावा', यूक्रेन के विदेश मंत्री का पुतिन पर तीखा हमला

04:39 PM Sep 07, 2026 IST | IANS Agency
 रूस में लोकतंत्र खत्म  चुनाव सिर्फ दिखावा   यूक्रेन के विदेश मंत्री का पुतिन पर तीखा हमला
Advertisement

नई द‍िल्‍ली, 7 सितंबर (आईएएनएस)। यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबीहा ने रूस में होने वाले चुनाव पर सवाल उठाते हुए राष्‍ट्रपत‍ि व्लादिमीर पुतिन की तीखी आलोचना की। उन्‍होंने कहा क‍ि पुत‍िन की सरकार ने रूस में लोकतंत्र जैसी दिखाई देने वाली लगभग हर व्यवस्था को खत्‍म कर द‍िया है।

Advertisement

सिबीहा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर पोस्‍ट किया, ''18 से 20 सितंबर के बीच रूस में होने वाली इस प्रक्रिया को 'विधानसभा चुनाव' नहीं कहा जा सकता।''

Advertisement

उन्होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ''व्लादिमीर पुतिन पिछले 26 वर्षों से रूस पर शासन कर रहे हैं, जो जोसेफ स्टालिन के शासन काल से भी लंबा समय है। इस दौरान उनकी सरकार ने लोकतंत्र जैसी दिखाई देने वाली लगभग हर व्यवस्था को धीरे-धीरे खत्म कर दिया है।''

एंड्री सिबीहा ने बताया क‍ि रूस में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कड़े प्रतिबंध हैं, विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया है या उनकी हत्या कर दी गई है। यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की हल्की आलोचना करने वाली एकमात्र राजनीतिक पार्टी को भी चुनावी प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया है। चुनाव में मौजूद बाकी विकल्प मतदाताओं को कोई वास्तविक विकल्प नहीं देते और स्वतंत्र ओएससीई पर्यवेक्षकों को भी पूरी तरह बाहर रखा गया है।

उन्‍होंने कहा क‍ि इसके अलावा ये तथाकथित 'चुनाव' दूसरे संप्रभु देशों के उन क्षेत्रों में भी कराए जाने वाले हैं, जिन पर रूस ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। इनमें यूक्रेन का क्रीमिया और देश के पूर्वी तथा दक्षिणी हिस्सों के कब्जे वाले क्षेत्र शामिल हैं। बयान के अनुसार, यह मतदान अवैध होगा और अंतरराष्ट्रीय कानून का खुला उल्लंघन माना जाएगा, जिससे पूरी चुनावी प्रक्रिया की वैधता पर और सवाल उठेंगे।

यूक्रेनी मंत्री ने कहा, "मैं अंतरराष्ट्रीय समुदाय और मीडिया संस्थानों से अपील करता हूं कि वे स्थिति को उसी रूप में देखें, जैसी वह वास्तव में है। यह कोई चुनाव नहीं है। यह एक दिखावटी प्रक्रिया है, जिसका इस्तेमाल पुतिन सरकार देश के भीतर वैधता हासिल करने अपने सैन्य अभियान को जारी रखने और अधिक लोगों को युद्ध में भेजने के लिए कर रही है।"

--आईएएनएस

एवाई/एबीएम

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Advertisement
Author Image

IANS Agency

View all posts

The Indo-Asian News Service (IANS) is a private news agency providing round-the-clock, in-depth coverage of politics, business, entertainment, and world affairs from India and South Asia.

Advertisement
Advertisement
×