India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

Ukraine ने Russia के इस शहर पर की गोलीबारी, 2 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत

03:36 PM Dec 31, 2023 IST
Ukraine opened fire on Russian city
Advertisement

रूस (Russia) के सीमावर्ती शहर बेलगोरोद पर यूक्रेन (Ukraine) ने शुक्रवार और शनिवार गोलाबारी की है, जिसमें तीन बच्चों समेत कम से कम 21 लोग मारे गए और 110 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी है।

बेलगोरोद के गवर्नर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ''मृतकों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जिनमें तीन बच्चे शामिल हैं। घायल 110 लोगों में 17 बच्चे शामिल हैं। अभी तक 30 इमारतों, 344 अपार्टमेंट, तीन निजी घरों, कई व्यवसायों और सामाजिक सुविधाओं में क्षति की पहचान की गई है।''

रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बेलगोरोद और क्षेत्र में यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने गोलाबारी की। मंत्रालय ने कहा कि वायु रक्षा प्रणालियों ने शनिवार को रॉकेट, गोले रोके और शुक्रवार रात बेलगोरोद क्षेत्र में 13 रॉकेट नष्ट किए।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article