W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

US Attacks Iran: शुरू हो गई जंग! अमेरिकी हमले का ईरान ने किया पलटवार, बहरीन-कुवैत में 85 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

12:36 PM Jul 08, 2026 IST | Himanshu Negi
us attacks iran  शुरू हो गई जंग  अमेरिकी हमले का ईरान ने किया पलटवार  बहरीन कुवैत में 85 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
US Attacks Iran

अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर तनाव बढ़ता जा रहा है। होर्मुज में जहाजों पर मिसाइल अटैक के बाद अमेरिका ने ईरान के 80 सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला कर दिया है साथ ही तेहरान को तेल बेचने की अनुमति पर भी बैन कर दिया है। वहीं ईरान ने अब जबरदस्त पलटवार करते हुए बहरीन-कुवैत में 85 सैन्य ठिकानों को निशाने बनाने का दावा किया है। इस हमले के बाद बहरीन और कुवैत में सायरन बज रहे है और एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव हो गया है। वहीं ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने समझौते की शर्तें तोड़ने का आरोप लगाया है।

Advertisement

ईरानी नौसेना-एयरफोर्स ने जवाबी हमला किया

US Iran  Strikes
US Iran Strikes

ईरान के पलटवार के बाद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा करते हुए बताया कि इस हमले में ड्रोन और मिसाइलें दागी गई है और ईरानी नौसेना-एयरफोर्स ने जवाबी हमला किया है। जिसमें बहरीन और कुवैत देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। IRGC ने जानकारी देते हुए बताया कि अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट बेस और कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस पर मिसाइल और ड्रोन अटैक किया है। साथ ही ईरान के तेल बिक्री लाइसेंस को प्रतिबंध करने पर कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह अंतरिम समझौते का उल्लंघन है।

Advertisement

80 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया

Middle East Tensions
Middle East Tensions

अमेरिका ने ईरान पर ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किया है जिसमें 80 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है साथ ही होर्मुज में ईरान की 60 मिल्ट्री नाव पर भी अटैक किया है। इस दौरान ईरान के केशम द्वीप और बंदर अब्बास में धमाकों की आवाज सुनी गई है। अमेरिका ने ईरान के मिसाइल साइट्स, क्रूज मिसाइलों के ठिकानें, सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन साइट्स समेत ईरान के बंदरगाह को निशाना बनाया गया है।

Advertisement

अमेरिका ने समझौते की 5 शर्तें तोड़ी

अमेरिका और ईरान के बीच शुरू हुए हमले के बाद बहरीन और कुवैत में भी सायरन बज रहे है। वहीं ईरान के संसद स्पीकर मोहम्मद गालिबाफ ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि अमेरिका ने समझौते की 5 शर्तें तोड़ी है जिसमें होर्मुज में ईरान के अधिकारों में शामिल होना, ईरानी तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाना, सैन्य हमलों की धमकी और ईरान पर एयरस्ट्राइक के साथ लेबनान में जारी इजराइली सैन्य हमलों का समर्थन करना शामिल है।

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।

Advertisement
Advertisement
×