India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

यूएसए : अमेरिका के अर्कांसस में एक स्टोर में डकैती के दौरान भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या, हादसे में 4 की मौत 9 घायल

11:46 AM Jun 24, 2024 IST
USA
Advertisement

यूएसए : अमेरिका के अर्कांसस से एक गोलीबारी की घटना सामने आई है। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है और 9 घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि मृतकों में एक शख्स आंध्र प्रदेश का था। बाद में शख्स के परिवार को भी इस घटना की जानकारी दी गई। हमलावर के स्टोर में घुसने और काउंटर पर मौजूद व्यक्ति पर गोलियां चलाने का सीसीटीवी फुटेज देखा गया।

Highlight : 

घटना में एक भारतीय शख्स की मौत

अमेरिका के अर्कांसस से एक गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है, अर्कांसस में एक किराने की दुकान पर गोलीबारी हुई। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। मृतकों में आंध्र प्रदेश का एक 32 साल का शख्स भी शामिल था। पीड़ित की पहचान बापटला जिले के मूल निवासी दासारी गोपीकृष्ण के रूप में की गई है। घटना के बाद शख्स के परिवार को भी इस घटना की जानकारी दी गई। दासारी गोपीकृष्ण 8 महीने पहले ही अमेरिका गया था।

गोलीबारी में 4 की मौत और नौ घायल

जानकारी के अनुसार, भारतीय शख्स अर्कांसस के एक छोटे से शहर फोर्डिस में मैड बुचर किराना स्टोर में काम कर रहा था। दो दिन पहले हुई गोलीबारी ने शख्स की जान ले ली। जब बंदूकधारी ने स्टोर के अंदर और पार्किंग स्थल पर गोलीबारी की तो 4 लोग मारे गए और नौ घायल हो गए। हमलावर के स्टोर में घुसने और काउंटर पर मौजूद व्यक्ति पर गोलियां चलाने का सीसीटीवी फुटेज देखा गया। फुटेज में देखा गया कि गोली लगने से पीड़ित जमीन पर गिरा। वहीं बंदूकधारी काउंटर पर कूद गया और शेल्फ से कुछ उठाकर भाग गया।

अस्पताल में भारतीय शख्स ने तोड़ा दम

इस दौरान बिलिंग काउंटर पर मौजूद गोपीकृष्ण को गोली लगने से गंभीर चोटें आईं। उसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, अगले दिन उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। गोपीकृष्ण की मौत की खबर परिवार को दी गई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article