India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने करीब 88 फीसदी वोटों के साथ दर्ज की शानदार जीत

02:40 AM Mar 18, 2024 IST
Advertisement

रूस के राष्ट्रपति चुनाव में व्लादिमीर पुतिन ने करीब 88 फीसदी वोटों के साथ शानदार जीत दर्ज की है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रविवार को मतदान खत्म होने के बाद पहले आधिकारिक नतीजों के मुताबिक, व्लादिमीर पुतिन ने 87.97% वोटों के साथ रूस का राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है।
राष्ट्रपति के रूप में यह उनका होगा पांचवां कार्यकाल 
राष्ट्रपति के रूप में यह उनका पांचवां कार्यकाल होगा। व्लादिमीर पुतिन 1999 से रूस में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के रूप में सत्ता में हैं। खराब स्वास्थ्य के कारण बोरिस येल्तसिन ने 1999 में रूस की सत्ता की बागडोर व्लादिमीर पुतिन को सौंप दी। तब से वह कोई चुनाव नहीं हारे हैं।
वही, आलोचकों के अनुसार, रूस के चुनाव में मतदाताओं को ‘निरंकुश’ शासक के खिलाफ कोई वास्तविक विकल्प नहीं दिया गया।
71 वर्ष के व्लादिमीर पुतिन के सामने थे तीन उम्मीदवार
रूस में तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार को बेहद नियंत्रित माहौल में शुरू हुआ, जहां पुतिन या यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर उनकी सार्वजनिक आलोचना की अनुमति नहीं थी। पुतिन के सबसे मुखर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी की पिछले महीने आर्कटिक जेल में मौत हो गई और उनके अन्य आलोचक या तो जेल में हैं या निर्वासन में हैं।
71 वर्ष के व्लादिमीर पुतिन के सामने तीन ऐसे उम्मीदवार थे जिन्हें क्रेमलिन का करीबी माना जाता है। बता दे कि इन्हें भी रूसी राष्ट्रपति के 24 वर्ष के शासन या यूक्रेन पर हमले की आलोचना की अनुमति नहीं थी।
मॉस्को के लिए हालात बहुत अच्छे भी नहीं
यूक्रेन के खिलाफ युद्ध को लेकर व्लादिमीर पुतिन का दावा है कि वह युद्ध में वह आगे चल रहे हैं। लेकिन रविवार की सुबह रूस में हुए यूक्रेनी ड्रोन हमलों ने बता दिया कि मॉस्को के लिए हालात बहुत अच्छे भी नहीं हैं।
रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार , इन ड्रोन्स की संख्या 35 थी, जिनमें से 4 रूस की राजधानी के करीब थे। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि किसी तरह की कैजुअल्टी या नुकसान नहीं हुआ है।

Advertisement
Next Article