India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

पीएम मोदी की तारीफ में क्या बोले रूसी राष्ट्रपति पुतिन? सुनकर आपको भी होगी हैरानी

08:10 AM Oct 06, 2023 IST
Advertisement
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेशों के भी कई जाने-माने नेता बन चुके हैं। आज उन्हें बच्चों से लेकर बूढ़ा हर व्यक्ति एक सर्वश्रेष्ठ नेता के रूप में जानता है। भारत की तरक्की को देख और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इसमें सम्मिलित होना विदेश में भी काफी भा रहा है। आज भारत उन ऊंचाइयों को छू रहा है जिनके सपने में कई सालों पहले देखा करता था। आज से भारत की ही नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी विदेश में काफी तारीफ की जाती है कभी उनका ट्विटर के मालिक अपना फेवरेट बताते हैं तो कभी अमेरिकन सिंगर मैरी उनके पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती है। रूस और भारत के रिश्ते की बात करें तो यह बात किसी से छिपी नहीं है कि भारत और रूस का रिश्ता काफी पुराना है और काफी गहरा भी है। भारत हमेशा से ही रूस की मदद करता आया है जब भी उसे भारत से सहायता चाहिए होती है। इस बार जी-20 शिखर सम्मेलन के बीच भारत को यूएनएससी के सदस्य बनने की बात रखी गई थी जिस पर आज रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने प्रतिक्रिया दिखाई साथी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई तारीफें भी की है। आईए जानते हैं कि रूस के राष्ट्रपति ने आखिरकार प्रधानमंत्री के तारीख में क्या कुछ कहा है?

क्या कहा राष्ट्रपति पुतिन ने?

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफों के पुल बांधते हुए नजर आए। उन्होंने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि भारत का नेतृत्व काफी मजबूत है और भारत राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है। यह बात तुम्हें तब कहीं जब रूस की राजधानी में एक कार्यक्रम हो रहा था जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की । साथ ही पश्चिमो देशों पर अपना निशाना भी साधा। पुतिन ने कहा कि भारत चीन जैसे देश जो पश्चिमी देशों का अनुसरण नहीं करते वह उन्हें पश्चिमी देशों के रूप में ही देखते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने भारत को लेकर एक बड़ी बात कही उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि एक ऐसा वक्त भी था जब भारत के साथ भी ऐसे ही रणनीति खेली गई और हम सभी एशिया की स्थिति को जानते हैं। उन्होंने पश्चिमी देशों पर पांच करते हुए कहा कि भारत को एक मजबूत नेतृत्व मिला है और भारत राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता है लेकिन उनका पश्चिमी देशों का सहायता करना बेकार रहेगा। इतना ही नहीं बल्कि पुतिन ने भारत की वकालत करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में इंडिया की अधिक भागीदारी है। उन्होंने कहा कि यूएनएससी में "भारत"  ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों की तरह ही हकदार है।
Advertisement
Next Article