India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

World News: इंडोनेशिया में हुआ दर्दनाक हादसा, सोने की खदान में दबने से 12 की मौत

02:03 AM Jul 09, 2024 IST
Advertisement

World News: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप कई दिनों से हो रही बारिश से हुआ दर्दनाक हादसा। मूसलाधार बारिश की वजह से एक अवैध सोने की खदान में भूस्खलन होने से कम से कम 12 लोगों की मौत हुई है। जबकि 48 लोग लापता है। घटना की सूचना मिलने के बाद
बचावकर्मीयों ने मोर्चा संभालने हुए राहत कार्य में जुटे।

बचाव अभियान जारी

भारी बारिश और मलबे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आ रही हैं। यह हादसा गोरोंटालो प्रांत के दूरस्थ बोन बोलांगो जिले में हुआ। यहां सैकड़ों लोग गरीबी और मजबूरी के कारण खतरनाक परिस्थितियों में सोने का अवैध खनन करते हैं। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मूसलाधार बारिश की वजह से खदान की दीवारें कमजोर हो गई थीं, जिसके बाद भारी मिट्टी का ढेर खदान में गिर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की टीमें मौके पर पहुंच गईं।

रेस्क्यू कर्मियों ने मलबे से 44 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिनमें से 6 घायल हैं। 12 शवों को भी बरामद कर लिया गया है। 48 लोगों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। इंडोनेशिया में बड़े पैमाने पर अवैध खनन होता है, जिसके दौरान सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता है। कमजोर सुरक्षा व्यवस्था और खतरनाक परिस्थितियों में काम करने से अक्सर हादसे होते रहते हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article