Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत में नहीं बल्कि यहां है विश्व का सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर,लेकिन कोई हिन्दू नहीं है

भारत में हजारों मंदिर बने हुए हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कहां पर स्थित है।

11:39 AM Jul 05, 2019 IST | Desk Team

भारत में हजारों मंदिर बने हुए हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कहां पर स्थित है।

भारत में हजारों मंदिर बने हुए हैं लेकिन क्या आपको मालूम है कि विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कहां पर स्थित है। शायद आपका जवाब भी बाकि सभी की तरह होगा कि सबसे ज्यादा हिंदू हिंदूस्तान में रहते हैं तो सबसे बड़ा हिंदू मंदिर भी भारत में ही होगा। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है क्योंकि शायद आपको ये बात जानकार हैरानी हो कि विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कंबोडिया में है,जिसका नाम अंकोरवाट मंदिर है। 
Advertisement
लेकिन हैरान कर देने वाली बात यह है कि यहां पर किसी हिंदू का नामों निशान तक नहीं है। इस मंदिर का निर्माण  राजा सूर्यवर्मन द्वितीय के शासन काल 1112 से 1153 ईस्वी में हुआ था। विदेश मे स्थित ये अंकोरवाट मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। जिन्हें हिंदुओं का आराध्य देव कहा जाता है।
वहीं हिंदू धर्म विश्व का सबसे प्राचीन धर्म है। अंकोरवाट मंदिर कंबोडिया के अंकोर में है जो सिमरिप शहर में मीकांग नदी के पास में है। मान्यता है कि यह धर्म 12 हजार वर्ष से भी पुराना है। ये मंदिर सेकडों वर्ग मील में फैला हुआ है। इस मंदिर का पुराना नाम यशोधपुर था। इस मंदिर केचित्र को कंबोडिया के राष्ट्रीय  ध्वज में छापा गया है। 

इस मंदिर में क्यों नहीं जाते हिंदू लोग?

वैसे कभी सोचा है कि विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर जहां पर है वहां पर आखिर हिंदू ही क्यों नहीं हैं। तो बता दें कि ऐसा कुछ भी नहीं है कि यहां पर हिंदू नहीं थे। 
कई लोगों का कहना है कि पहले यहां पर रहने वाले 100 फीसदी लोग हिंदू धर्म को ही मानते थे,लेकिन यहां पर रहने वाले लोगों ने समय के चलते दूसरे धर्मों को अपना लिया। आज भी यहां पर हिंदू तो हैं लेकिन न के बराबर। लेकिन विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कहीं और नहीं बल्कि यही है। 
Advertisement
Next Article