Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दुनिया का सबसे छोटा देश कौन सा है? जनसंख्या जान हो जाएंगे दंग..

10:51 AM Oct 02, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha

भूगोल कहती है आज से हजारों साल पहले सभी द्वीप एक थे जो बाद में बदलाव के कारण अलग-अलग हो गए। जिस वजह से कई द्वीप और महाद्वीप का निर्माण हुआ। पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप हैं और पांच महासागर है। इन महाद्वीप और महासागर के बीच में कई देश हैं जो अपनी किसी ने किसी खास वजह से जानें जाते है पर क्या आपको इस दुनिया के सबसे छोटे देश के बारे में पता है? अगर नहीं तो आप जी खबर को पूरा पढ़े..

क्षेत्रफल में सबसे छोटा देश

पृथ्वी पर कुल सात महाद्वीप हैं जिसमें एशिया सबसे बड़ा है। बाकी 6 के नाम अफ्रीका, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका है। अगर हम सबसे बड़े देश के बारे में बात करें तो क्षेत्रफल में सबसे बड़ा देश रूस है पर सबसे छोटे देश के बारे में आपको पता है? आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के सबसे छोटे देश का क्षेत्रफल मात्र 110 एकड़ है। और 2022 की जनगणना के अनुसार कुल जनसंख्या मात्र 510 है। हां हमें पता है आपको जानकर हैरानी हुई होगी कि ऐसे कैसे तो आइए जानते है।

Advertisement

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ईसाई चर्च यहां पर

दुनिया का मान्यता प्राप्त सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी है, जो रोम के इटली में एक स्वतंत्र राज्य है। - यहां के बैंक का नाम वेटिकन बैंक है। वेटिकन सिटी में यूरोपीय संघ के साथ एक विशेष समझौते के कारण 1999 से यूरो को इसकी मुद्रा के रूप में उपयोग किया जा रहा है।

सबसे बड़ी लाइब्रेरी

यहां का सबसे बड़ा पुस्तकालय का नाम वेटिकन अपोस्टोलिक लाइब्रेरी है, जहां 75 हजार श्रेणियों में 16 लाख किताबें हैं। 1475 में बनी इस लाइब्रेरी में 40 भाषाओं में किताबें हैं। वेटिकन सिटी को 1984 में यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

Advertisement
Next Article