For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दुनिया की सबसे लंबे इंसान से मिला छोटा व्यक्ति, GWR ने शेयर किया वीडियो

11:32 AM Dec 15, 2023 IST | Pratibha
दुनिया की सबसे लंबे इंसान से मिला छोटा व्यक्ति  gwr ने शेयर किया वीडियो

World Tallest Man Meet Shortest Man Video: हाल ही में दुनिया के सबसे लंबे इंसान सुल्तान कोसेन ने अपना 41वां जन्मदिन मनाया है।

World Tallest Man Meet Shortest Man Video

GWR ने बताया दुनिया के सबसे लंबे आदमी का नाम

जब आप दुनिया के सबसे लंबे और सबसे छोटे इंसान से मिलते हैं तो वह दिन आपके लिए सबसे यादगार दिन बन जाता है। वहीं GWR के अनुसार सुल्तान कोसेन दुनिया के सबसे लंबे इंसान है। जिनका 10 दिसंबर को जन्मदिन था। सुल्तान कोसेन 41 साल के हो गए हैं। दुनिया के सबसे लंबे और सबसे छोटे कद के इंसान के बीच हुई मुलाकात का वीडियो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने शेयर किया है।

Courtesy : वीडियो को इंस्टाग्राम पर @guinnessworldrecords नाम के अकाउंट से शेयर किया गया

सबसे लंबे आदमी की छोटे आदमी से हुई मुलाकात

सुल्तान कोसेन के जन्मदिन के मौके पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड साल 2014 का एक वीडियो शेयर हुआ। यह वीडियो तब का है। जब दुनिया के सबसे छोटे व्यक्ति चंद्र डांगी से मिले थे। कोसेन को जन्मदिन की बधाई देते हुए GWR ने लिखा की 2014 में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स दिवस पर सुल्तान की मुलाकात अब तक के सबसे छोटे व्यक्ति चंद्र डांगी से हुई। उनके साथ गोर के एडिटरचीफ क्रेग ग्लेनडे भी शामिल है।

World Tallest Man Meet Shortest Man Video

चंद्र बहादुर डांगी को मिला सबसे छोटे व्यक्ति को

चंद्र बहादुर डांगी नेपाली से करीब 560 किमी दूर अपने भाइयों के साथ रहते थे। हैरान की बात यह है कि उनके बारे में अधिकार लोगों को कोई जानकारी ही नहीं थी। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के बाद वह सुर्ख़ियों में आएं और GWR ने उन्हें सबसे छोटे कद के आदमी का खिताब दिया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×